JharkhandNEWSRanchiSports

2 से 5 अक्टूबर तक मधुपुर में झारखंड जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप

Ranchi: झारखण्ड एथलेटिक्स संघ की शनिवार को देवघर में स्पेशल जेनरल मीटिंग का आयोजन किया गया. इसमें पूर्व राज्य तकनीकी चेयरमैन रियाज खान के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया. इसके अलावे भविष्य की खेल प्रतियोगिताओं के लिए भी चर्चा हुई. राज्य की की खेल प्रतिभाओं को निखारने, भारतीय एथलेटिक्स संघ द्वारा आयोजित किये जानेवाले राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, राष्ट्रीय सीनियर, राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री, राष्ट्रीय रेस वॉक समेत अन्य प्रतियोगिताओं में झारखण्ड टीम की भागीदारी पर रायशुमारी हुई.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: घर में घुसकर महिला पर जानलेवा हमला, भागकर बचाई जान

संघ के प्रमुख मधुकांत पाठक की उपस्थिति में सर्वसम्मति से झारखण्ड एथलेटिक्स संघ का कैलेंडर भी फाइनल किया गया. निर्णय लिया गया कि मधुपुर में झारखण्ड जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2021 (बालक/बालिका) का आयोजन किया जायेगा. इसमें अंडर 14, 16, 18 और 20 आयु वर्ग के प्लेयर्स भाग लेंगे.

इन पर भी सहमति

एथलेटिक्स संघ ने सभी जिलों में जिला स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन सितंबर में कराने का विचार किया है. अंडर 23 आयु वर्ग के लिए राज्य एथलेटिक्स ओपन ट्रायल रांची में 6 सितंबर को होगा. झारखण्ड सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप गुमला में नवंबर में कराये जाने की उम्मीद जाहिर की गयी. झारखण्ड क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप (बालक/बालिका, अंडर -14,16,18,20 आयु वर्ग) एवं महिला, पुरुष की प्रतियोगिता गढवा में 12 दिसंबर को कराया जायेगा. प्रथम झारखण्ड रेस वॉक चैंपियनशिप (बालक/बालिका, अंडर 16, 18, 20 आयु वर्ग एवमं महिला, पुरुष ) दुमका में 19 दिसंबर 2021 को कराया जा सकता है.

झारखंड राज्य तकनीकी पदाधिकारी कमिटी का पुनर्गठन

मीटिंग में झारखंड राज्य तकनीकी पदाधिकारी कमिटी का पुनर्गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष के तौर पर उमा शंकर जायसवाल, उपाध्यक्ष- योगेश प्रसाद, कन्वेनर- अनवर हुसैन, सदस्य के तौर पर अशोक भट्टाचार्य, करण सिंह और प्रभात रंजन तिवारी को चुना गया. यह जानकारी संघ के सचिव सीडी सिंह ने दी.

इसे भी पढ़ें : Bengal News : कोयला तस्करी मामले में बंगाल की सीएम ममता के भतीजे अभिषेक को ED का समन

Related Articles

Back to top button