
Ranchi: पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य मंत्री अमर बाउरी ने खेलगांव परिसर में शुक्रवार को झारखंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत की. तीन दिनों तक चलनेवाले महोत्सव में इजराइल, फिलिपिंस और अफगानिस्तान के वरिष्ठ कलाकार सहित बालीवुड, झालीवुड और अन्य जगहों के नामी-गिरामी कलाकार हिस्सा ले रहे हैं. महोत्सव की शुरुआत करते हुए श्री बाउरी ने कहा कि झारखंड की पहचान पर्यटन औक फिल्म निर्देशन के नाम पर अब उभरने लगी है. पहले झारखंड को खनिज संपदा के लिए जाना जाता था. सरकार ने नयी फिल्म नीति बना कर देश-विदेश के फिल्म निर्माताओं को झारखंड बुलाने का काम किया है. झारखंड में कई राष्ट्रीय स्तर की फिल्मों का निर्माण हो रहा है. झारखंड के कलाकार देश-दुनिया में राज्य का नाम ऊंचा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार फिल्म निर्माण के क्षेत्र में हर संभव मदद करने को तैयार है. उन्होंने कहा कि सरकार झारखंड में बननेवाली फिल्मों के लिए प्रोत्साहन राशि भी दे रही है. महोत्सव के उदघाटन के बाद बनाये गये ओपेन थिएटर का उन्होंने भ्रमण भी किया.
निर्देशक, फिल्म निर्माता अमर ज्योति झा की दो डॉक्यूमेंटरी का होगा प्रदर्शन
फिल्म महोत्सव में निर्देशक अमर ज्योति झा की दो डॉक्यूमेंटरी प्रदर्शित की जायेगी. सत्याग्रह से स्वराज तक की डॉक्यूमेंटरी में महात्मा गांधी के चंपारण आंदोलन की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की जायेगी. बच्चों की पहचान पर बनी आइडेंटीटी क्राइसीस पर भी लोगों के समक्ष प्रदर्शित की जायेगी.
इसे भी पढ़ेः कुणाल बेस्ट शायर ऑफ सदन, नारायण दास बेस्ट डेब्यू और सीपी सिंह ने ओढ़ा दिनकर का चोला




