
Patna : पश्चिम बंगाल के पंथापाड़ा गांव में छापेमारी करने गए बिहार के किशनगंज जिले के टाउन थाना थाना प्रभारी (एसएचओ) की हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. इस बात की जानकारी बिहार पुलिस मुख्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है.
मां-बेटे को किया गया गिरफ्तार
मुख्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि एसएचओ हत्या मामले में नामजद अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. वहीं, घटना में शामिल 03 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें मुख्य अभियुक्त फिरोज आलम (पिता- इनामुल हक), अबुजार आलम (पिता- इनामुल हक) और सहीनुर खातुन (पति- इनामुल हक) शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें :दो मोटरसाइकिलों में जोरदार टक्कर, एक की मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, दो रिम्स रेफर
बंगाल पुलिस ने मदद का दिया अश्वासन
पुलिस मुख्यालय की ओर से बताया गया कि फिलहाल घटनास्थल पर पूर्णिया आईजी और किशनगंज एसपी कैम्प कर रहे हैं. वहीं, बंगाल पुलिस के डीजीपी की ओर से बिहार पुलिस के डीजीपी को इस कांड में पूर्ण सहयोग का अश्वासन दिया गया है.
इसे भी पढ़ें :शादीशुदा मर्द, मुंहबोली बहन और प्रेमिका के बीच ऐसा क्या हुआ जो उलझी है पत्नी और दो थानों की पुलिस
क्या है पूरा मामला?
गौरतलब है कि किशनगंज टाउन थाने के एसएचओ अश्विनी कुमार अपनी टीम के साथ बीती रात बंगाल सीमा के पास बाइक चुराने वाले गैंग के एक ठिकाने पर उन्हें दबोचने के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान अपराधियों ने पहले उनसे झगड़ा किया. फिर उन पर हमला कर उनकी हत्या कर दी.
इधर, घटना की सूचना पाकर आईजी समेत कई बड़े पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृतक एसएचओ अश्विनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए इस्लामपुर अस्पताल भेजा दिया. पोस्टमार्टम के दौरान किशनगंज एसपी, इस्लामपुर एसपी, किशनगंज एसडीपीओ सहित वरीय अधिकारी मौके पर मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें :मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के लिए युवाओं को करना होगा इंतजार, विभागों में नहीं है आंकड़ा




