
Ranchi: झारखंड को सब जूनियर और फेडरेशन कप सीनियर 2022 के आयोजन की जिम्मेदारी मिली है. भारतीय कुश्ती ने झारखंड राज्य कुश्ती संघ को इसका जिम्मा सौंपा है. अप्रैल महीने में गणपत राय इंडोर स्टेडियम खेलगांव, रांची में कुश्ती की इन दोनों राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा. झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार के मुताबिक 15 से 17 अप्रैल, 2022 तक अंडर-17(सब जूनियर) बालक/बालिका राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होना है.
इसे भी पढ़ें:RIMS: पेमेंट नहीं मिला तो 300 आउटसोर्सिंग स्टाफ पहुंचे डायरेक्टर के पास, मिला आश्वासन
साथ ही 17 से 19 अप्रैल 2022 तक फेडरेशन कप महिला/पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन गणपत राय इंडोर स्टेडियम में ही आयोजित किया जायेगा.
इस प्रतियोगिता में पूरे भारतवर्ष के 28 राज्य एवं इकाइयों से लगभग 1300 महिला-पुरुष पहलवान शामिल होंगे. साथ ही 300 प्रशिक्षक- प्रबंधक एवं तकनीकी पदाधिकारी भी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे.
इसे भी पढ़ें:रांची : महावीर चौक में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग




