
Ranchi: लोहरदगा के कैरो थाना क्षेत्र में आज कैरो चट्टी-रांची मार्ग पर घटी सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए हैं वहीं एक की हालत गंभीर है. प्राप्त सूचना के अनुसार, निलेश कुमार पिता मुन्ना प्रसाद उम्र 26 वर्ष, मिन्टू कुमार पिता रघुनंदन कुमार उम्र 27 वर्ष, मनोज कुमार उम्र 25 वर्ष, छोटू सिंह पिता सूरज सिंह उम्र 26 वर्ष सभी रांची निवासी एवं उनके साथ कैरो निवासी सूरज सोनी पिता सच्चिदानंद सोनी उम्र 26 वर्ष टियागो पर सवार होकर रांची लौट रहे थे.
तभी कैरो पंचागाई के पास 01दिसम्बर के 01 बजे रात्रि कार अनियंत्रित हो गई. उसके बाद वाहन रोड से 05 फीट निचे गड्ढे में जा गिरा जिसमें कार में सवार 04 व्यक्ति घायल हो गए, एवं एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
इसे भी पढ़ें:मंत्री रामेश्वर उरांव ने फिर अलापा बाहरी को ‘दोना देना कोना नहीं’ का राग, वैश्य महासम्मेलन ने जताया विरोध
उक्त घटना की सूचना मिलने के बाद कैरो थाना के एएसआई देवनाथ मराण्डी, एवं थाना के सदल बल ने रात्रि में घटनास्थल पहुंच कर सर्वप्रथम घायलों को चिकित्सीय इलाज हेतु ऑटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कूड़ु भेजवाया.
कुडू में घायलों की स्थिति बिगड़ती देख कुडू के चिकित्सक ने बेहतर स्वास्थ्य सुधार हेतु पांचों को रांची रिम्स रेफर कर दिया जहां उनका इलाज चल रहा है.
इसे भी पढ़ें:लातेहार : चलती पैसेंजर ट्रेन से गिरा छात्र, पत्रकार और युवा कार्यकर्ता ने बचायी जान
उक्त पांचों व्यक्ति कैरो निवासी काजल मोबाईल दुकान के संचालक रिंकू प्रसाद के शादी के पार्टी समारोह में भाग लेने के लिए आये हुए थे. वे पार्टी से खाना खाकर वापस रांची जा रहे थे, तभी रांची वापस जाने के क्रम में उक्त घटना घटित हुई.
इसे भी पढ़ें:बेचना था सोफा, गलती से बच्चे को सेल के लिए डाल गई मां, जानें फिर क्या हुआ?




