
Ranchi: देवरी- डुमरी फायरिंग रेंज, हजारीबाग को अगले 20 सालों के लिए फील्ड फायरिंग रेंज को दिया जाएगा. हजारीबाग के अपर समाहर्ता की ओर से इस संबंध में सूचना जारी की गई है. इसके मुताबिक इस फायरिंग रेंज का अवधि विस्तार 22 अगस्त से 22 अगस्त 2043 (बीस वर्ष) के लिए होगा. अवधि विस्तार के संबंध में अधिसूचना भी जारी करते बताया गया है कि 15 गाँव की जमीन फायरिंग रेंज के क्षेत्र में पडती हैं. इनमें गैरमजरूआ खास, रैयती प्रकार की जमीन है जिनका किस्म जंगल झाडी का है.
किन गांवों में फायरिंग रेंज एरिया
हजारीबाग जिला प्रशासन के मुताबिक जिले के एक दर्जन से अधिक गांवों में देवरी- डुमरी फिल्ड फायरिंग रेंज का एरिया तय है. इनमें कविलास, मुरतियाकला, सिलोदर, मधगोपाली, भदेल, नेवरी, सिंहपुर, हारपुर, बिरंचीचक, करमा, गैरूघाट, बरदाग, मंझौलिया, अमरौल और बनियाचक जैसे गांव शामिल हैं. कविलास से फायरिंग रेंज की दूरी 17 किमी, मुरतियाकला से भी 17 किमी, मधगोपाली से 23, भदेल, नेवरी से 18, सिंहपुर और हारपुर से 20 किमी, करमा, गैरूघाट, बरदाग से 22 किमी, मझौलिया से 23 किमी और अमरौल, बनियाचक से 24 किमी की दूरी है.




