JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

JHARKHAND: जमीन घोटाला मामले फिर ईडी की चार जगहों पर छापेमारी, ठेकेदार विपिन सिंह व शेखर कुशवाहा के ठिकानों पर दबिश

Ranchi: जमीन घोटाले मामले में ईडी ने बुधवार की सुबह फिर से छापेमारी शुरू कर दी है. रांची के मोरहाबादी, खेलगाँव सहित चार अलग-अलग ठिकानों ईडी की रेड चल रही है. जानकारी के अनुसार मोरहाबादी फ्लैट नम्बर 402, सतेन्दु अपार्टमेंट विपिन सिंह, खेलगांव में शेखर कुमार के ठिकने पर रेड चल रही है. सरकारी दस्तावेज जालसाजी करके जमीन खरीदने के आरोप में यह रेड चल रही है. कांट्रेक्टर बिपिन को ईडी ने नोएडा में ट्रैक किया था. इसके बाद ईडी की टीम उसके रांची स्थित घर पहुंची. लेकिन ईडी के पहुंचने से पहले ही पूरा परिवार बुधवार सुबह ही फरार हो गया.


ईडी ने फ्लैट-5 मालिक प्रभात पांडेय को बुलाकर उक्त फ्लैट को सील कर दिया. ईडी बिपिन सिंह को आज सुबह 10:30 बजे तक दिल्ली ईडी कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा है. बता दें कि जमीन घोटाले मामले में ईडी ने इससे पहले राज्य के पूर्व डीसी के यहां छापेमारी करने का काम किया था बाद में पूछताछ के लिए आइए छवि रंजन 24 अप्रैल को ईडी कार्यालय उपस्थित हुए थे.

मणिकरण पावर लिमिटेड के रांची जमशेदपुर सहित देशभर में 50 ठिकानों पर IT की रेड

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह से आईटी की टीम राजधानी रांची, जमशेदपुर सहित विश्व भर में 50 ठिकानों पर रेड करने में जुटी है. मणिकरण पावर लिमिटेड से जुड़े सभी ठिकाने पर करोड़ों रुपए की हेराफेरी के आरोप में यह रेड चल रही है. राजधानी रांची के हीनू स्थित एक प्ले स्कूल में भी यह रेड चल रही है.

 

Related Articles

Back to top button