JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

JHARKHAND CORONA UPDATE : झारखंड में 72 घंटे में कोरोना से दो मौत,  रांची में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 22

Ranchi: राजधानी रांची में कोरोना का प्रकोप थम नहीं रहा है. शनिवार को भी जिले में चार संक्रमित मिले हैं. हालांकि, राज्य के अन्य जिलों में नये मरीजों का मिलना बंद गया था. लेकिन बीते 72 घंटों में अलग-अलग जिलों में कोरोना से दो मौत के बाद चिंता बढ़ रही है. अब गिरिडीह में एक मरीज की मौत कोरोना से हो गई है. मृतक प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र में लैब टेक्नीशियन था. दूसरी बार कोविड पॉजिटिव होने के बाद उसे रिम्स में भर्ती कराया गया था. इससे पहले धनबाद में कोरोना से मौत हुई थी. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 5317 तक पहुंच गई है.

 

22 अप्रैल को आया था मरीज

झारखंड के 23 जिलों में कोरोना मरीजों की संख्या शून्य हो गई थी. 22 अप्रैल को गिरिडीह में एक मरीज को पॉजिटिव पाए जाने के बाद इलाज शुरू किया गया. उसी दिन कोविड से उसकी मौत हो गई. इससे पहले 21 अप्रैल को धनबाद में एक मरीज की मौत हो गई थी.

 

रांची में 22 एक्टिव मरीज

16 अप्रैल को रांची में कोरोना के 5 सक्रिय मरीज थे. इसके बाद से लगातार नए मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है. हालांकि, मरीज रिकवर भी हो रहे हैं. शनिवार को रांची में 4 नए मरीज मिलने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 22 हो गई है.

Related Articles

Back to top button