
Ranchi: झारखंड नये संक्रमितों से स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है. मंगलवार की सुबह तक राज्य में 138 कोरोना मरीज बचे हैं. अच्छी बात यह है कि आठ जिलों में कोरोना मरीजों की संख्या शून्य हो चुकी है. इन जिलों में गढ़वा, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, कोडरमा, लोहरदगा, पाकुड़ व पलामू शामिल हैं. राज्य में चार ही जिले ऐसे हैं जहां सक्रिय मरीजों की संख्या 10 से अधिक है. सबसे अधिक 81 सक्रिय मरीज रांची में हैं. इसके अतिरिक्त जामताड़ा-11, धनबाद-17 व पूर्वी सिंहभूम में 11 सक्रिय मरीज हैं.
इसे भी पढ़ेंःमहाराज प्रमाणिक के बाद 25 लाख का इनामी नक्सली विमल कर सकता है सरेंडर, बूढ़ा पहाड़ से गायब है
राज्य में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 345855 हो गई है. इनमें 342585 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं. सोमवार को 24 घंटे में 19 मरीजों ने कोरोना को मात दी है. इन 24 घंटे में राज्य में 13 नये संक्रमित मिले हैं. इनमें सबसे अधिक सात रांची से हैं. इसके अलावा देवघर व धनबाद से दो-दो और लातेहार व साहेबगंज से एक-एक संक्रमित मिले हैं. जाहिर है सोमवार को राज्य पांच जिले में संक्रमित मिले हैं. राज्य में अब तक 5132 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है. अच्छी बात यह है कि पिछले दस दिनों से राज्य में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है.



