JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

Jharkhand Corona Update: सक्रिय मरीजों की संख्या 1000 से नीचे, पाकुड़ पहला जिला-जहां एक भी मरीज नहीं

राज्य के पांच जिलों में 10 से कम सक्रिय मरीज, रांची में सबसे अधिक 249

Ranchi: Jharkhand में कोरोना की दूसरी लहर का थम सा गया है. हालांकि, संक्रमितों के मिलने का क्रम जारी है, एक-दो जिलों को छोड़ दें तो अन्य में नये संक्रमितों की संख्या राहत देने जैसी कम है. राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या भी 1000 के नीचे रह गई है. मंगलवार को 19 जिलों में पांच या इससे कम मरीज मिले हैं. पाकुड़ राज्य का पहला जिला है जहां अब एक भी संक्रमित नहीं है.

 

मंगलवार को 24 घंटे में राज्य में 94 संक्रमित मिले. 148 ने कोरोना को मात दी और दो की मौत हुई. मृतकों में 1-1 धनबाद व बोकारो के हैं. इनमें सबसे पूर्वी सिंहभूम में 20 संक्रमित मिले हैं. राज्य में सर्वाधिक प्रभावित राजधानी रांची में 3 मरीज मिले हैं. सोमवार को भी रांची में दो ही मरीज मिले थे. जाहिर रांची वासियों के लिये यह बड़ी राहत है. राज्य के जिन पांच जिलों में पांच से अधिक संक्रमित मिले हैं-उनमें पूर्वी सिंहभूम-20, सिमडेगा-8, बोकारो-7 व गढ़वा-हजारीबाग में 6-6 शामिल हैं. जाहिर शेष 19 जिलों में पांच या इससे कम मरीज मिले हैं.

 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब 949 संक्रमित बचे हैं. इनमें सबसे रांची में 249 व पूर्वी सिंहभूम में 88 हैं. पांच जिले ऐसे भी हैं, जहां दस से कम संक्रमित हैं. इनमें गोड्डा व खूंटी 7-7, कोडरमा व रामगढ़ 8-8 और पाकुड़ शून्य शामिल हैं. मालूम हो कि पाकुड़ में सोमवार को नया केस भी नहीं मिला है. पाकुड़ राज्य का पहला जिला है जहां एक भी संक्रमित नहीं है.

 

राज्य में अब तक कुल 3,45,525 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इनमें कुल 3,39,463 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है. राज्य में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 5113 हो गई है. राज्य में अब तक 9935676 लोगों की कोरना जांच हो चुकी है. सोमवार को 55254 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ.

Related Articles

Back to top button