GiridihJharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

झारखंड कांग्रेस का तीन दिवसीय चिंतन शिविर गिरिडीह के मधुबन में शुरू, निशाने पर भाजपा

चिंतन शिविर में राज्य के 150 नेता हो रहे हैं शामिल

Giridih : जैन मुनियों के जप-तप और साधना की भूमि गिरिडीह के मधुबन के सिद्धांयतन भवन में झारखंड कांग्रेस के तीन दिवसीय चिंतन शिविर की शुरुआत हुई. तीन दिवसीय शिविर का उद्घाटन पार्टी के राज्य प्रभारी अविनाश पांडेय, राज्य के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पार्टी के वरीय नेता और कोलकाता से आए बीपी राय के साथ वित मंत्री रामेश्वर उरांव, स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख समेत कई नेताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. जबकि शिविर में पूरे प्रदेश से पार्टी के 150 डेलीगेट शामिल हुए. इसमें सांसद गीताश्री उरांव, पूर्व  अध्यक्ष सुखदेव भगत, प्रदीप बालमुचू इरफान अंसारी, अंबा प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता राजीव सिंह, आलोक दुबे, इंटक के वरीय नेता ददई दुबे, जिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नरेश वर्मा, जमुआ प्रत्याशी मंजू कुमारी समेत कई शामिल हुए. सिद्धांयतन भवन के भव्य सभागार में आयोजित शिविर में जिला कांग्रेस के नेताओ को बैठक से बाहर ही रखा गया था, जबकि उद्घाटन के बाद सिर्फ प्रदेश नेताओ का ही शिविर में शामिल हुए.

इसे भी पढ़ेंःJharkhand: डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल्स की बदलेगी सूरत, बड़े अस्पतालों की चक्कर से बचेंगे लोग

इस दौरान शिविर में स्वागत भाषण के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा की हेमंत सरकार कांग्रेस के सहयोग से चल रही है और आने वाले दिनों में इसी हेमंत सरकार के नेतृत्व में हर वर्ग को उसका अधिकार दिलाना है. साथ ही हेमंत सरकार का पूरा सहयोग भी कांग्रेस को करना है. क्योंकि सरकार कांग्रेस के सहयोग से चल रही है. प्रदेश अध्यक्ष ने इस दौरान लेकिन भाजपा पर हमला करते हुए कहा की डबल इंजन की बात कह कर भाजपा राज्य के सीधे साधे लोगों को बरगला रही है. इसे भी एक-एक कांग्रेस नेता को जनता तक पहुंचाना है.

Related Articles

Back to top button