Dhanbad

Jharkhand : व्यवसायिक सवारी वाहन का परिचालन शुरू, महंगा होगा सफर

Dhanbad : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए झारखंड में बस सेवा के परिचालन पर पिछले दो महीने से रोक लगी थी. जिसे झारखंड सरकार ने गुरुवार से हटा लिया है. सरकार के इस निर्णय से वाहन चालक और वाहन मालिक के साथ अन्य लोगों में खुशी देखी जा रही है.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand News: उपायुक्तों ने 1118 कर्मियों का भविष्य संकट में डाला

इस बाबत वाहन चालकों ने बताया कि आज से राज्य के अंदर ही व्यवसायिक व सवारी वाहनों के परिचालन की शुरुआत हो रही है. इसके लिए राज्य सरकार का धन्यवाद. कई वाहनों की साफ-सफाई और रिपेयरिंग का कार्य शुरू किया गया है. आज धनबाद से गिरिडीह और रांची के लिए बस चालू की गयी.

वाहन व्यवसाय से जुड़े लोगों ने बताया कि इन दिनों डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. इसलिए किराए में भी बढ़ोतरी की जाएगी. किराया बढ़ाया जाना उनकी मजबूरी बन गयी है.

इसे भी पढ़ें :  कोविशील्ड लगवाने वालों के लिए खुशखबरी, जानें यूरोप के किन 9 देशों में कर पाएंगे यात्रा

Related Articles

Back to top button