JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

JHARKHAND BUDGET SESSION : राज्य में बढ़ सकती है प्रखंडों की संख्या, सरकार कराएगी सर्वे

Ranchi: विधानसभा में जारी बजट सत्र के दौरान गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन में बताया है कि सरकार जल्द ही हाउसहोल्ड सर्वे कराएगी. सर्वे के माध्यम से सरकार पता लगाएगी की प्रखंडों मुख्यालयों की दूरी कहां कितनी है. उन्होंने कहा कि झारखंड की भौगोलिक स्थिति के वजह से उतार चढ़ाव और प्रखंड मुख्यालय से कई जगहों पर पंचायतों की दूरियां बहुत है. इससे लोगों को परेशानी होती है. ऐसी जगहों को चिह्नित किया जायेगा. अगर जरूरत पड़ी तो नये प्रखंड भी बनाये जा सकते हैं.

इसे भी पढ़ेंःJHARKHAND BUDGET SESSION : जब अपनी ही सरकार के मंत्री पर भड़के लोबिन हेम्ब्रम, कहा – आपलोग कुछ भी पढ़ देते हैं

बता दें कि ध्यानाकर्षण के दौरान झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने राजाबिसा को प्रखंड बनाने की मांग की थी. उन्होंने बताया था कि प्रखंड मुख्यालय की दूरी बहुत हो जाने से लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है. इसे ध्यान में रखते हुए नया प्रखंड बनाया जाना चाहिये. लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि राज्य में 7 से 8 पंचायतों का भी प्रखंड है. मुख्यमंत्री के जवाव के बाद उन्होंने कहा कि राजबीसा को प्रखंड बनाने की मांग को प्रायोरिटी में रखना चाहिये.

इसे भी पढ़ेंःराहत,  अनामिका गौतम व सांसद निशिकांत दूबे पर दर्ज एफआइआर को हाईकोर्ट ने किया रद्द

Related Articles

Back to top button