JharkhandLead NewsRanchi

Jharkhand बजट सत्र: भारत सरकार की स्वामित्व योजना पर झारखंड सरकार ने लगा दी है रोक, सीएम हेमंत ने दी जानकारी

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन में घोषणा की कि भारत सरकार की स्वामित्व योजना पर झारखंड में रोक लगा दी गयी है. उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत ड्रोन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति और भूमि का डिजिटल सर्वे कराया जाता था. राज्य के कई प्रखंडों में यह काम हो गया है. लेकिन लोगों में इसको लेकर नाराजगी की सूचना मिली है. इसे ध्यान में रखकर तत्काल इस योजना को होल्ड कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें : तंबाकू लाइसेंस के विरोध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले को तंबाकू बिक्रेता संघ ने दिखाया बैनर

माले विधायक बिनोद सिंह ने उठाया था मामला

माले विधायक बिनोद सिंह ने तारांकित प्रश्न के माध्यम से यह मामला उठाया था. उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत खूंटी जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में सम्पति और भूमि का डिजिटल सर्वे कराया जा रहा है. पेशा अनुसूचित क्षेत्र के बावजूद बिना ग्राम सभा की जानकारी के सर्वे होने से ग्रामीणों में असंतोष है.

इसे भी पढ़ें :  झारखंड : मुख्य सचिव ने सभी डीसी को लिखा पत्र, कहा-मार्च तक विशेष अभियान चलाकर दें प्रमाणपत्र

Related Articles

Back to top button