JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

Jharkhand विधानसभा का बजट सत्र: मॉब लिंचिंग के विरोध में भाजपा विधायकों ने विधानसभा मुख्य द्वार पर धरना दिया, नारेबाजी की

Ranchi: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन भाजपा विधायकों ने मॉब लिंचिंग मामले पर विधानसभा मुख्य द्वार पर धरना दिया और नारेबाजी की. बरही के रूपेश पांडेय मामले की सीबीआई जांच, उर्दू भाषा सहित अन्य मामले पर विपक्ष ने जोरदार नारेबाजी की. भाजपा के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने कहा कि हेमंत सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है. उन्मादी भीड़ के लोग शिकार हो रहे हैं और सरकार कोई कारवाई नहीं कर रही है. संजू प्रधान और रूपेश पांडेय का मामला इसका जीता जागता उदाहरण है. कहा कि भाजपा इस मामले के विरोध में लगातार आंदोलन करेगी. हिन्दू समाज को टारगेट किया जा रहा है. भाजपाइयों ने कहा कि तबरेज मामले में सत्ता पक्ष के लोग खूब हल्ला करते थे, लेकिन रूपेश और संजू प्रधान पर यह सरकार चुप है.

Related Articles

Back to top button