
Chatra : आश्वासन एवं आवास समिति, विधानसभा झारखंड के सभापति निरल पूर्ति, सदस्य अमर कुमार बाउरी एवं संयुक्त सचिव धनेश्वर राणा ने आज चतरा जिले का दौरा किया. परिसदन भवन चतरा आगमन पर सभी अतिथियों को पुष्प भेंट कर उप विकास आयुक्त, सुनील कुमार सिंह ने स्वागत किया.
साथ हीं पुलिस अधीक्षक, ऋषव कुमार झा समेत अन्य पदाधिकारियों ने सभापति, सदस्य एवं संयुक्त सचिव से मुलाकात की. वहीं आश्वासन एवं आवास समिति, विधानसभा झारखंड के सभापति, सदस्य एवं संयुक्त सचिव द्वारा चतरा परिसदन में संबंधित सभी विभागीय पदाधिकारियों के साथ लंबित आश्वासनों एवं सरकारी आवासों तथा अन्य विकास कार्यो से संबंधित विषयों पर समिति द्वारा बैठक की गयी.
इसे भी पढ़ें :असम-मिजोरम बॉर्डर पर पत्थरबाजी-फायरिंग, आपस में भिड़े दोनों राज्यों के CM, देखें VIDEO
बैठक में विभिन्न विभागों से सम्बंधित पूर्व में आहूत आश्वासन एवं आवास समिति की बैठक में दर्ज हुए आश्वासनों के अनुपालन से संबंधित एक-एक कर पदाधिकारियों से जानकारी ली गयी.
इनमें मुख्य रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत, पेयजल, सड़क, रेवेन्यू, कृषि, आवास, आपूर्ति समेत अन्य विभाग से जुड़े मामलों में दर्ज आश्वासनों के अनुपालन की जानकारी ली गयी.
इसे भी पढ़ें :राज्यकर्मियों को मिल सकता है बढ़े डीए का तोहफा!
बैठक में समिति द्वारा पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि दर्ज आश्वासनों का ससमय अनुपालन किया जाए एवं अनुपालन के पश्चात अनिवार्य रूप से प्रतिवेदन आश्वासन एवं आवास समिति को समर्पित किया जाए.
इसके अलावे समिति द्वारा कोविड-19 के मद्देनजर जिले में बनाए जा रहे ऑक्सिजन प्लांट, उपलब्ध कोविड बेड, अब तक लगाए गए कोविड कोविड वैक्सीनशन समेत अन्य की सिविल सर्जन चतरा से जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिये गये.
इसे भी पढ़ें :स्कूलों और आंगनबाड़ी में साफ पानी देने में नीतीश- योगी आगे, दीदी और हेमंत सोरेन फिसड्डी




