JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

Jharkhand: अभिनेत्री इशा आलिया उर्फ रिया की हत्या उसके पति ने की थी! हुआ गिरफ्तार

Ranchi: झारखंड की नागपुरी-खोरठा फिल्मों की अभिनेत्री इशा आलिया उर्फ रिया कुमारी की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पति प्रकाश कुमार उर्फ प्रकाश अलबेला को गिरफ्तार कर लिया है. इशा के मायके वालों की ओर से बुधवार देर शाम दर्ज कराई गई शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. इशा के घरवालों की मानें तो वह उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा था. यू-ट्यूब से होनेवाली उसकी कमाई वह छीन लेता था. वह चाहता था कि सारी कमाई इशा उसे दे दे. पुलिस की अब तक की जांच में इस नतीजे पर पहुंची है कि प्रकाश ने इशा उर्फ रिया को सड़क लुटेरों द्वारा गोली मारने की जो कहानी बताई है, वह फर्जी है. पुलिस ने उसकी कार से एक खोखा भी बरामद किया है.

 

प्रकाश कुमार पहले से शादीशुदा था. इशा उसकी दूसरी पत्नी थी. इशा के घरवालों ने इस हत्याकांड में प्रकाश की पहली पत्नी को भी आरोपी बनाया है.

 

बता दें कि रिया कुमारी उर्फ ईशा आलिया की रांची-कोलकाता मार्ग पर बुधवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. यह वारदात पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के बगनान में महिषरेखा पुल के पास सुबह लगभग छह बजे हुई है. रिया अपने पति प्रकाश कुमार और तीन साल की पुत्री के साथ कार से कोलकाता जा रही थी. रिया के पति प्रकाश कुमार ने पुलिस को बताया था कि उसकी हत्या सड़क लुटेरों ने की है.

 

प्रकाश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्ची के साथ कार से कोलकाता जा रहा था. महिषरेखा पुल के पास उन्होंने लघुशंका के लिए गाड़ी रोकी तो तीन बदमाश वहां हथियार लहराते हुए पहुंच गए. उन्होंने उनसे लूटपाट की कोशिश की. दोनों ने जब इसका इसका विरोध किया तो एक बदमाश ने रिया पर गोली चला दी. वह वहीं गिर पड़ी. वह शोर मचाने लगे तो बदमाश भाग गए. इसके बाद उन्होंने थोड़ा आगे जाकर स्थानीय लोगों से मदद मांगी. स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी. रिया को तुरंत उलुबेरिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इसके पहले ही उसकी मौत हो गई थी. पुलिस की अब तक की जांच का नतीजा यही है कि यह कहानी फर्जी है.

Related Articles

Back to top button