GiridihJharkhandLead News

गिरिडीह के मुंद्रा राइस मिल में कामगार युवक की मौत, ग्रामीणों के साथ परिजनों ने किया हंगमा

Giridih : गिरिडीह के औद्योगिक इलाके के विश्वाशडीह के मुंद्रा राइस मिल में फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही के कारण 23 साल के कामगार करन कुमार मालाकार की मौत हो गयी. करन कुमार गादी श्रीरामपुर का रहनेवाला था. घटना के बाद परिजनों को सूचना मिलने के बाद परिजन भी घटनास्थल पहुंचे. परिजन ही उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. वहां परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और सभी ने अस्पताल में जम कर हंगामा किया.

इसे भी पढ़ेंः   लोन मेला में 500 लाभुकों के बीच बांटे गए 125 करोड़

हालत यह हो गयी कि अस्पताल के डॉक्टर भी परिजनों और ग्रामीणों के डर से युवक की स्पष्ट नहीं कर पा रहे थे. इसी दौरान एक स्वास्थकर्मी ने करन की मौत की पुष्टि की, तो परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा. इसके बाद सभी गुस्से में विश्वशदीह के मुंद्रा राइस मिल पहुंचे और जम कर हंगामा किया. फैक्ट्री में हंगामा देखने के बाद फैक्ट्री मालिक आदित्य मुंद्रा फरार हो गये. इस दौरान किसी प्रकार सदर एसडीपीओ अनिल सिंह, मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय राम समेत सदर सीओ रविभूषण प्रसाद ने हालात संभाला.

फिलहाल युवक की मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ पाया है. लेकिन परिजनों का आरोप है कि करन मुंद्रा राइस मिल फैक्ट्री परिसर की जिस जगह पर काम कर रहा था, वहां धान की कुटाई के बाद चावल जमा करने के लिए एक टैंकर है, जिसमें इस युवक के गिर कर मरने की बात सामने आ रही है. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है. क्योंकि घटना के बाद घटनास्थल में फैक्ट्री का कोई सुपरवाइजर भी नहीं था.

इसे भी पढ़ेंः  सड़क किनारे बाइक लगाना पड़ रहा महंगा, जेसीबी से उठाकर थाने लेकर जा रही पुलिस

Related Articles

Back to top button