
Musabani: आस्था के पर्व रामनवमी को लेकर शनिवार को मुसाबनी थाना परिसर में प्रशिक्षु आईपीएस प्रवीण पुष्कर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में मुख्यरूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी, डीएसपी चंद्रशेखर आजाद, थाना प्रभारी राजा दिलावर, एसआई सुरेंद्र महतो, एसआई मोहिब खान, जिला पार्षद बुद्धेश्वर मुर्मू सहित प्रखंड के 6 लाइसेंसी अखाड़ा के अध्यक्ष सचिव सहित विभिन्न अखाड़ों के वह समितियों के पदाधिकारी शामिल हुए.
बैठक में डीएसपी चंद्रशेखर आजाद द्वारा सभी अखाड़ा कमेटियों को राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का हवाला देते हुए बताया गया कि इस वर्ष रामनवमी के जुलूस में डीजे का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना है. एक जुलूस में 100 से अधिक व्यक्ति को नहीं रहना है. शाम 6:00 बजे तक जुलूस को समाप्त कर देना है. उन्होंने कहा कि जुलूस के समय सभी धार्मिक स्थलों का सभी को सम्मान करना है. जहां पर सभी जुलूस आकर मिलेंगे वहां 1000 लोग जमा हो सकते हैं. सभी जुलूस को चिन्हित निर्धारित रूट पर ही चलना है. डीएसपी ने सभी अखाड़ा कमेटियों से आग्रह किया कि 10 तारीख से पूर्व प्रत्येक कमेटी दस वॉलिंटियर्स की लिस्ट थाना प्रभारी के पास जमा कर दें ताकि जुलूस के समय जरूरत पड़ने पर इन्हीं से संपर्क किया जा सके.
गाइडलाइन का पालन बेहद जरूरी
प्रशिक्षु आईपीएस प्रवीण पुष्कर ने कहा कि सभी गाइडलाइन का पालन निश्चित रूप से करें. प्रशासन आपके साथ है. उन्होंने कहा कि पवित्र रमजान का महीना भी प्रारंभ हो रहा है. विशेष नमाज अदा की जाती है. इसका भी सभी समुदाय मिलकर सम्मान करें और सौहार्द्रपूर्ण माहौल में हर्ष उल्लास के साथ त्यौहार को मनाएं.
अखाड़ा समितियों ने रखी ये मांग
शांति समिति की बैठक में कई अखाड़ा कमेटियों के पदाधिकारियों ने कहा कि गर्मी का समय है. 6 बजे जुलूस समाप्त करना मुश्किल होगा. ऐसे में समय कुछ बढ़ाया जाए. जिस पर पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार की गाइडलाइन का अनुपालन कराना हमारा दायित्व है. हम इसमें फेरबदल नहीं कर सकते हैं. समय का ध्यान रखें. डीएसपी चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि गाइडलाइन का अनुपालन नहीं करने पर प्रशासन को सख्त कदम उठाते हुए कानूनी कार्रवाई करनी पड़ेगी.
इनकी रही बैठक में उपस्थिति
इसअवसर पर परशुराम अखाड़ा, महावीर अखाड़ा, भंडार बोरो अखाड़ा, गिरीशडांगा अखाड़ा, बसंती पूजा कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित थे. जिसमें मुख्यरूप से दिनेश साव, शमशेर खान, चौधरी उमेश सिंह, गणेश सिंह, गंगाराम, जयंत घोष, हिमांशु मिश्रा, भीम बहादुर लामा, नसीम बख्श, रविंद्र नाथ घोष, सत्या तिवारी, मोहम्मद साबिर, मुन्ना सोना, मनोज प्रजापति, मुन्ना खान, मोहम्मद साबिर, मोहम्मद जकरिया सालीब, शुक्रमणि हेम्ब्रम, मरियम राय चौधरी, अरविंद यादव बादल लामा मोहम्मद बारीक, संजीव घोष सहित काफी संख्या में अखाड़ा कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें-Transfer : बीएसएनएल जमशेदपुर को मुश्किल दौर से बाहर निकालने वाले जीएम संजीव वर्मा का तबादला




