BusinessNational

बकाया नहीं चुकाने पर एम्सटर्डम में जेट एयरवेज का विमान जब्त

Mumbai: संकट में फंसी निजी क्षेत्र की एयरलाइन जेट एयरवेज की परेशानियां और बढ़ती जा रही हैं. यूरोप की एक कार्गो सेवा प्रदाता ने बकाये का भुगतान नहीं होने की वजह से कंपनी के बोइंग विमान को एम्सटर्डम हवाई अड्डे पर जब्त कर लिया.

एक सूत्र ने बताया कि यह विमान मंगलवार को मुंबई से एम्सटर्डम गया था. इसे बृहस्पतिवार को वापस आना था.

इसे भी पढ़ेंः झारखंड में 15 लाख 4 हजार 408 मतदाताओं का अबतक नहीं बन पाया है वोटर आइडी

जेट का बोइंग विमान एम्सटर्डम में जब्त

एयरलाइन के एक सूत्र ने कहा कि इस विमान के जरिये गुरुवार से मुंबई से एम्सटर्डम के लिए उड़ान (9 डब्ल्यू 321) सेवा का परिचालन किया जाना था. एयरलाइन के एक सूत्र ने बुधवार को पीटीआई से कहा, ‘‘कार्गो एजेंट ने एयरलाइन की ओर से बकाये का भुगतान नहीं होने की वजह से जेट एयरवेज का बोइंग 777-300 ईआर (वीटी-जेईडब्ल्यू) अपने कब्जे में ले लिया.’’

आर्थिक तंगी से जूझ रहा जेट एयरवेज

पट्टे पर विमान देने वाली कंपनियों के बकाये का भुगतान नहीं होने की वजह से जेट एयरवेज अपने बेड़े के 75 प्रतिशत से अधिक विमानों को खड़ा कर चुकी है. अब एयरलाइन सिर्फ 25 विमानों के जरिये परिचालन कर रही है, जबकि पहले वह 123 विमानों के साथ परिचालन कर रही थी.

इसे भी पढ़ेंःमुंडा बने मिसाल, राय का सरेंडर, चौधरी के तेवर अब भी तल्ख लेकिन पांडेय जी कन्फ्यूजड

नकदी संकट की वजह से एयरलाइन अपने 16,000 से अधिक कर्मचारियों के आंशिक वेतन का ही भुगतान कर पा रही है. कंपनी के पायलटों के एक वर्ग ने मंगलवार को कंपनी प्रबंधन को कानूनी नोटिस भेजा है. फिलहाल कंपनी का प्रबंधन भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई वाला बैंकों का गठजोड़ कर रहा है.

कंपनी ने उपरोक्त उड़ान को रद्द किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा है कि ‘परिचालन से जुड़े कारणों’ की वजह से उसे यह कदम उठाना पड़ रहा है.

इसे भी पढ़ेंःअमेठी में नामांकन के बाद राहुल का मोदी पर वार, कहा- सुप्रीम कोर्ट ने भी माना राफेल डील में घोटाला…

Related Articles

Back to top button