
Patna: राजधानी में जहानाबाद के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. सिपारा पुल के पास मंगलवार की सुबह छात्र की लाश देखी गई. छात्र रविवार शाम से ही घर से गायब था. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है. मृत छात्र चंदन कुमार जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र के धामापुर गांव का निवासी था.
परिजनों को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने जहानाबाद के धमापुर मोड़ के पास शव रख कर एनएच 110 को जाम कर दिया. पुलिस के काफी समझाने बुझाने के बाद जाम हटाया गया.
परिजनों ने आरोप लगाया है कि छात्र की हत्या जमीनी विवाद में की गई है. वह पटना में किराए के मकान मे रहता था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था.
इसे भी पढ़ें:बंगाल से मथुरा जा रही कृष्ण भक्तों से भरी टूरिस्ट बस चौपारण में पलटी, 75 घायल, 2 गंभीर




