NEWS

चीन की सीमा पर बसा आखिरी गांव फिर से जुड़ा, बीआरओ ने सात दिन में तैयार किया टूटा पुल

Uttarakhand : चीन के साथ पिछले कुछ समय से तनातनी के बीच दोनों ही देश अपनी सीमावर्ती क्षेत्रों में आधारभूत ढांचा के निर्माण और उसे सुधारने में जुटे हैं. चीन काफी पहले से ही आधारबूथ संरचनाओं के निर्माण जुटा था. अब भारत भी तेजी से इस दिशा में काम कर रहा है. इसी कड़ी में बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण एक पुल को महज एक हफ्ते के रिकार्ड टाइम में फिर से बनाकर तैयार किया है.

इसे भी पढ़ें : प्रश्नकर्ता की भूमिका से निकलकर अदालत की भूमिका में आ गये हैं न्यूज चैनल

जुलाई में भूस्सखलन से टूट गया था

यह पुल पिछले 18 जुलाई को भूस्सखलन में ध्वस्त हो गया था. इसके बाद गांव का संपर्क देश के बाकी हिस्से से खत्म हो गया था. जल्दी तैयार करना जरूरी था. इसके बाद बीआरओ की टीम ने दिन रात काम कर इस पुल का पुन: निर्माण किया. पहाड़ी क्षेत्रों में यह काम काफी मुश्किल होता है. बीआरओ ने बरसात और पहाड़ों की मुश्किल चुनौतियों में इस काम को पूरा किया. 

इसे भी पढ़ें : सुब्रमण्यम स्वामी की मांगः BJP IT सेल के हेड अमित मालवीय को कल तक हटाये पार्टी

चीन सीमा पर आखिरी गांव को जोड़ता है पुल

पिथौरागढ़ के जिमिघाट इलाके में बना यह पुल रणनीतिक रूप से इसलिए अहम था क्यों कि यह चीन की सीमा पर स्थित भारत के आखिरी गांव को जोड़ता है. गांववालों के अलावा यह पुल सेना के लिए भी उतना ही जरूरी है. मंगलवार को यह पु‍ल यातायात के लिए खोल दिया गया.इसी पुल से ही होकर मुनस्याकरी और मिलाम तक पहुंचा जा सकता है. मिलाम भारत चीन सीमा पर भारत का आखिरी गांव है. बता दें कि इससे पहले जून में भी इसी रूट पर इसी तरह का पुल भारी बुलडोजर के वजन की वजह से ढह गया था. उस पुल को भी

 बीआरओ ने 5 दिन में बनाकर तैयार कर दिया था. आमतौर पर इस तरह के पुल बनने में एक महीने का समय लगता है लेकिन मौजूदा हालात और पुल के रणनीतिक महत्व को देखते हुए बीआरओ युद्धस्तर पर काम कर रही है.

इसे भी पढ़ें : ई-पास का हर घंटे बदलेगा रंग, कोलकाता मेट्रो में कई नये नियम लागू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button