National

#CAA को लेकर जावेद अख्तर का आरोप, सरकार देश को हिंदू पाकिस्तान बनाने का प्रयास कर रही है

 NewDelhi : गीतकार जावेद अख्तर ने नागरिकता कानून(CAA) को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. आरोप लगाया कि   सरकार देश को हिंदू पाकिस्तान बनाने का प्रयास कर रही है. इससे पहले  कांग्रेस नेता शशि थरूर ऐसा बयान दे चुके हैं.

प्रसिद्ध रंगकर्मी सफदर हाशमी के 31वें शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जावेद अख्तर ने कहा कि लोगों धर्म के आधार पर बांटा जा रहा है.  कहा कि गर्व से कहो हम हिंदू हैं… का नारा लगवाया जा रहा है, लेकिन इससे समस्याओं का समाधान नहीं होता. जावेद अख्तर ने कहा कि शरणार्थी की कोई जात नहीं होती, या धर्म नहीं होता.

इसे भी पढ़ें :  पीएम मोदी  #CAA विरोधियों पर बरसे, कहा-पाकिस्तान से प्रताड़ना झेल करआये हिंदुओं-दलितों के समर्थन में जुलूस क्यों नहीं निकालते   

ऐसा कानून होना चाहिए जिसमें कोई धार्मिक भेदभाव ना हो

देश में ऐसा कानून होना चाहिए जिसमें कोई धार्मिक भेदभाव ना हो.  जावेद अख्तर ने कहा कि आप आम हिन्दुस्तानी से कैसे पूछोगो कि वह हिन्दुस्तानी है? आदिवासी, दलित और गरीब के पास यदि प्रमाण नहीं है तो सरकार उन्हें कहां भगा देगी.  वोट लेते समय पूछते कि उनके वोटर की नागरिकता है कि नहीं. पूछा कि  नागरिकता कानून के दायरे में लाकर सरकार कितने लोगों को बाहर निकालेगी.  क्या सरकार के पास 10-12 करोड़ की आबादी को डिटेंशन सेंटर में रखने की जगह है.

इससे पूर्व इतिहासकार रामचंद्र गुहा को गिरफ्तार किये जाने पर जावेद अख्तर ने ट्वीट किया था कि मैं महान बुद्धिजीवी माननीय रामचंद्र गुहा की गिरफ्तारी का विरोध करता हूं. यह महान भारत देश संकीर्ण राजनीतिक विचारों से ऊपर है. कुछ लोग सहमत नहीं हो सकते लेकिन उनकी आवाज को खामोश करने की कोशिश राष्ट्रीय शर्म है. हम कहां जा रहे हैं?

इसे भी पढ़ें :#IIT_Kanpur फ़ैज की नज़्म हम देखेंगे, लाज़िम है कि हम भी देखेंगे…की जांच करेगा,  यह हिंदू-विरोधी है या नहीं

थरूर ने कहा था, भाजपा  देश को हिंदू पाकिस्तान बनाना चाहती है

2019 के चुनाव में थरूर ने कहा था कि अगर भाजपा फिर जीती तो संविधान खतरे में पड़ जायेगा. भाजपा अपने हिंदू राष्ट्र सिद्धांत के तत्वों को समाहित करने के लिए सबकुछ करेगी. ऐसा करने से भारत हिंदू पाकिस्तान बन जायेगा. थरूर ने कहा कि भारत सबके लिए है. सभी धर्मों के लिए है, सभी जातियों और सभी समुदायों के लिए है. किसी एक व्यक्ति विशेष के लिए हिंदुस्तान नहीं है. जिस प्रकार से पाकिस्तान मुस्लिम देश बना उसी तरह ये इस देश को हिंदू पाकिस्तान बनाना चाहते हैं. लेकिन मैं इस देश को पाकिस्तान नहीं बनने देना चाहता.

इसे भी पढ़ें : असंवैधानिक है #CAA के खिलाफ केरल विधानसभा में पारित प्रस्ताव: राज्यपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button