JamtaraJharkhand

जामताड़ा : टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में जसीडीह 11 की टीम बनी विजेता, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

Jamtara : पैंथर क्लब द्वारा आयोजित जामताड़ा टी 20 नॉक-आउट क्रिकेट टूर्नामेंट का आज फाइनल मुकाबला श्रीलता क्रिकेट अकैडमी चित्तरंजन बनाम स्टार क्लब जसीडीह के बीच खेला गया.

जिसमे पहले बैटिंग करते हुए जसीडीह ने 20 ओवर में 195 रन बनाए. जसीडीह की तरफ से मयंक मेहता ने सर्वाधिक 59 रन बनाए व चितरंजन की तरफ से राजू खान ने 3 विकेट लिया.

इसे भी पढ़ें : किसान आंदोलन को बदनाम कर रही भाजपा, किसानों और मजदूरों का हो रहा अपमान: वृंदा करात

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलता क्रिकेट एकेडमी ने 20 ओवर में 176 रन बना पाई. चितरंजन की तरफ से सर्वाधिक युवराज सिंह ने नाबाद 100 रन बनाए.

जसीडीह की तरफ से मयंक मेहता ने सर्वाधिक 6 विकेट लिए. टूर्नामेंट का मैन ऑफ दी सीरीज व आज के मैन ऑफ द मैच मयंक मेहता चुने गये. सभी विजेता, उपविजेता खिलाड़ियों को अतिथि ने सम्मानित किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से मिट्ठू झा, विपिन दुबे , निगम कृष्णा सिंह, अरुप मित्रा, दीपक दुबे, सुनील सिंह, मनोज सिन्हा, शुभाशीष मंडल, अनूप पांडे, संजू विश्वास, विक्रम शर्मा, कुणाल सिंह अतिथि के रूप में उपस्थित थे.

कार्यक्रम के सफल संचालन में मैच के अंपायर की भूमिका में तरुण दास, नवनीत शर्मा के साथ मुकेश यादव, गुंजन झा, आशुतोष दुबे, बापी दत्ता ,मानस कुमार , मंतोष महतो, अजय पांडे अर्जुन हेंब्रम ,रंजन रावत, प्रिंस अनुराग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

इसे भी पढ़ें : अब डिजिटल सेंसर के जरिये स्मार्ट किसानी करेंगे मत्स्य पालक, मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा झारखंड

Related Articles

Back to top button