Ranchi

#FodderScam: डोरंडा कोषागार मामले में #CBI विशेष कोर्ट में लालू यादव का बयान दर्ज

Ranchi: चारा घोटाले के चार मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को रांची की सीबीआइ की विशेष अदालत में डोरंडा कोषागार मामले में अपना बयान दर्ज कराया.

मिली जानकारी के अनुसार, लालू यादव से सीबीआइ कोर्ट ने कुल 34 सवाल पूछे और लालू यादव ने अदालत में इन सभी सवालों का जवाब दिया.
लालू अपना बयान दर्ज कराने के बाद कोर्ट से निकल गए हैं.

इसे भी पढ़ेंःबिना अध्यक्ष चल रहा JSSC, रतन कुमार ने दिया इस्तीफा

बता दें कि डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में सीबीआई के विशेष जज एसके शशि की अदालत में आरोपियों का बयान दर्ज किया जा रहा है. लालू यादव का बयान 313 के तहत दर्ज कराने के लिए सीबीआइ कोर्ट ने बिरसा मुंडा जेल प्रशासन को आदेश जारी किया था.

डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपए की अवैध निकासी का है मामला

बता दें कि डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपए की अवैध निकासी से जुड़े चारा कांड संख्या RC 47A/96 मामले में वर्तमान में 114 आरोपित ट्रायल फेस कर रहे हैं. सीबीआइ ने 176 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी.
कोर्ट ने 148 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किया गया था. वहीं सुनवाई के दौरान कई आरोपियों का निधन हो चुका है.

चारा घोटाले के आरोपियों में लालू प्रसाद यादव, पूर्व सांसद जगदीश शर्मा, पूर्व सांसद डॉ. आरके राणा, सेवानिवृत्त आइएएस फूल चंद सिंह, बेक जुलियस, के अरमुगम, पूर्व मंत्री विद्यासागर निषाद, लोक लेखा समिति के तत्कालीन अध्यक्ष ध्रुव भगत, क्षेत्रीय निदेशक एमसी सुवर्णो सहिस कई अन्य शामिल हैं.

इसे भी पढ़ेंःखूंटीः मेला देखकर घर लौट रहीं दो नाबालिगों के साथ रेप, चार ने भागकर बचायी अस्मत

चार मामलों में सजा काट रहे हैं लालू प्रसाद

पूर्व सीएम लालू प्रसाद चारा घोटाले से जुड़े चार अलग-अलग मामलों में सजायाफ्ता हैं. इनमें दुमका, देवघर, चाईबासा के दो मामले शामिल है. दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में सबसे ज्यादा सात-सात साल जेल की सजा सुनाई गई थी.

जबकि रांची के डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में सुनवाई जारी है. फिलहाल लालू यादव का रिम्स में इलाज चल रहा है. बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर दुमका, चाईबासा, देवघर, रांची कोषागार से अवैध तरीके से पैसा निकासी का मामला चल रहा है.

आरोप है कि पशु को खिलाने वाला चारा, दवाई, स्वास्थ्य उपकरणों का फर्जी बिल पेश कर करोड़ों की अवैध निकासी की गयू.

रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं लालू

बीमार होने की वजह से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं. लालू डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट की बीमारी, क्रॉनिक किडनी डिजिज, फैटी लीवर, पेरियेनल इंफेक्शन, हाईपर यूरिसिमिया, किडनी स्टोन, फैटी हेपेटाइटिस, प्रोस्टेट जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं. इस वजह से उन्हें बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में ना रख कर रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़ेंःधनबाद : स्कूल मैदान के बीच सड़क निर्माण का विरोध कर रहे बच्चों पर RPF का लाठीचार्ज, विरोध में सड़क जाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button