JamshedpurJharkhandLead NewsNEWSRanchi

रांची में साले की हत्या करने वाला जमशेदपुर पुलिस का जवान गिरफ्तार, गोलमुरी पुलिस लाइन से रांची पुलिस ने दबोचा

Jamshedpur : रांची पुलिस की एक टीम ने देर रात शहर के गोलमुरी पुलिस लाइन पहुंचकर जमशेदपुर पुलिस के जवान दिलीप कुमार को गिरफ्तार किया. पुलिस टीम उसे रांची ले गई. मामला रांची के सदर थाना क्षेत्र के कोकर जयप्रकाश नगर में शशि होरो की मौत का है. वह जमशेदपुर पुलिस के जवान दिलीप कुमार का रिश्ते में साला था. पहले तो शशि की दुर्घटना में मौत का मामला सामने आया था, लेकिन पुलिस के जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हुआ कि शशि की हत्या दिलीप ने चाकू मारकर की थी. इसी मामले में रांची पुलिस ने उसे दबोचा है.

इसे भी पढ़ेंःTRAFFIC में बदलाव: 10 नवंबर की सुबह 8 बजे से रात के 11 बजे तक रांची में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित

पत्नी पर करता था शक, साले को मानता था कसूरवार

दिलीप ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने रांची में प्रेम विवाह किया था. उसे अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक था. इसके लिए वह अपने साले को कसूरवार मानता था. उसकी पत्नी रांची में ही रहती थी. घटना के तीन दिन पहले दिलीप जमशेदपुर से रांची अपने ससुराल गया था. वह बीते शनिवार को ड्यूटी जॉइन करने के लिए जमशेदपुर आने वाला था, लेकिन पत्नी को रंगे हाथ पकड़ने की चाहत के कारण वह जमशेदपुर नहीं गया. उसने अपने दोस्त के साथ शराब पी और फिर नशे की हालत में ससुराल जा पहुंचा. वहां दिलीप की पत्नी और साले के अलावा बेटियां भी मौजूद थी. उसी दौरान दिलीप और शशि के बीच हुआ विवाद हिंसक रूप ले लिया और दिलीप ने शशि के पेट में चाकू मार दिया. इससे गंभीर रूप से घायल शशि को इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

इसे भी पढ़ेंःझारखंड सरकार ने कोल इंडिया पर बकाया आठ हजार करोड़ मांगी, स्वर्णरेखा परियोजना पर केंद्र ने डीपीआर देने को कहा

पड़ोसियों के संदेह के कारण मामले का हुआ खुलासा

हालांकि, परिजनों ने अस्पताल में शशि के पेट में रॉड घुसने की बात कही थी. शशि की मौत के बाद वे उसके शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे, लेकिन पड़ोसियों को मामले को लेकर संदेह था. उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. इससे पहले कि शशि का अंतिम संस्कार होता पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया. उसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई है.

Related Articles

Back to top button