
Lucknow: युपी में विधानसभा गेट नंबर 7 के सामने पार्किंग में गुरुवार को सर्विस रिवॉल्वर से गोली चलने की घटना सामने आयी है.
गोली लगने से दरोगा निर्मल कुमार चौबे की मौत हो गई है. गोली लगने से घायल दरोगा निर्मल कुमार चौबे को सिविल अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई.
निर्मल कुमार चौबे को विधानसभा सत्र के दौरान गेट नंबर 7 पर ड्यूटी लगाई गई थी. इनका घर चिनहट में बताया जा रहा है. इनकी तैनाती लखनऊ के बंथरा थाने में थी. मौके पर लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर समेत कई आलाधिकारी पहुंच चुके हैं और जांच की जा रही है.
इसे भी पढ़ें: प्रेमिका को रिझाने के लिए प्रमी बना बाइक चोर, चढ़ा पुलिस के हत्थे
लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डी.के. ठाकुर ने बताया कि मृतक सब इंस्पेक्टर निर्मल चौबे के पास से सुसाइड नोट मिला है जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि मैं बीमार हूं, मैं जा रहा हूं मेरे बच्चों का ध्यान रखना।. मामले की जांच जारी है.
गोली चलने के बाद आनन-फानन में भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है. पुलिस की कई टीमें विधानसभा के पास जांच में जुटी हुई हैं. फिलहाल दरोगा निर्मल कुमार चौबे ने किन हालातों में किन कारणों से खुद को गोली मारी है इसको लेकर कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है.
इसे भी पढ़ें: गुमला में पांच लोगों की हत्या मामले में हाइकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, 18 मार्च तक सरकार से मांगा जवाब




