
Bokaro : बोकारो स्टील प्लांट के सीआरएम-3 के पीएलटीसीएम ऑयल सेलर में दोपहर लगभग 12 बजे आग लग गयी. आग लगने के कारणों का पता जांच के बाद ही पता चलेगा. जानकारों का कहना है कि ऑयल सेलर में पड़े इमल्शन स्लरी या अन्य ज्वलनशील पदार्थों में किसी कारण से आग लगी होगी, आग की लपटें बड़ी-बड़ी उठ रही थींं. जिस कारण आस-पास काम कर रहें सभी मजदूर वहां से काम छोड़ कर भाग निकले. लेकिन आगलगी की सूचना आस-पास मौजूद लोगों ने प्लांट के फायर विभाग को दी.
लगभग दो घंटे में इसे पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया. इधर बोकारो स्टील प्लांट के संचार प्रमुख मणिकांत धान ने बताया कि घटना में कोई भी कामगार हताहत नहीं हुआ है. घटना से कोई अन्य बड़ी नुकसान भी फिलहाल नहीं नजर आ रहा है. वहां की स्थिति अभी बिल्कुल सामान्य है. बाकी जानकारी जांच के बाद पता चलेगा. बीएसएल की सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर यथाशीघ्र काबू पाने में सफलता पायी.




