
Ranchi: रातू रोड़ प्रखंड कांग्रेस कमिटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष संतोष सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में रातू रोड प्रखंड प्रभारी (भारत जोडो यात्रा)प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सह प्रवक्ता आभा सिन्हा उपस्थित थीं. बैठक में भारत जोड़ो पदयात्रा, प्रखंड कार्यकारिणी कमिटी का गठन, मंडल कमिटी, वार्ड, बूथ कमिटी एवं डिजिटल सदस्यता अभियान पर बातें हुईं. बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सह प्रवक्ता आभा सिन्हा ने भारत जोड़ो यात्रा पर जोर देते हुए कहा कि राजधानी में जहां कहीं भी पदयात्रा आयोजन होगा उसमें सबों को शामिल होना है. वार्ड अध्यक्षों से आग्रह किया कि संगठन की मजबूती के लिए अपनी कमिटी गठन कर जल्द से जल्द मुहल्ला, बूथलेवल कमिटी बनायें.
बैठक में उदय प्रताप मुन्ना, करीम बांडो, जीतू साहू, राजीव पांडेय, प्रकाश सोनी, किरण उरांव, संध्या उरांव, झरीया खलखो, सलाम, कार्तिक, अमरेन्द्र चौधरी, वार्ड अध्यक्ष गामा लोहार, जय प्रकाश वर्मा, जितेनद्र साहु, अमित कुमार चौधरी आदि शामिल थे.
इसे भी पढ़ें: Diwali: कुम्हारों की चाक की रफ्तार बढ़ी, उम्मीद अबकी दीपावली पर आएगी समृद्धि




