DhanbadJharkhandRanchi

2.5 लाख था बकाया, विधायक ढुल्लू महतो के धरने बाद मेडिका ने परिजनों को सौंपा शव

Ranchi: चित्रगुप्त महापरिवार बाघमारा के संस्थापक सतीश वर्मा (64 ) का मेडिका अस्पताल रांची में इलाज के दौरान निधन हो गया. अस्पताल का बिल 10 लाख के करीब बना था. मृतक के परिजनों ने करीब 7.5 लाख रुपये अस्पताल प्रबंधन को जमा करवाये. परिजन 2.5 लाख रुपये देने में असमर्थ थे. वे अस्पताल प्रबंधन से शव सौंपने की गुहार लगाते रहे. प्रबंधन ने स्पष्ट कहा कि 2.5 लाख देने के बाद ही शव दिया जायेगा.

 

इसके बाद मृतक के परिजनों ने बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो से मदद की लगाई. ढुल्लू महतो बाघमारा से रांची पहुंचे. इन्होंने भी प्रबंधन से शव सौंपने की गुहार लगाई. प्रबंधन द्वारा आनाकानी करने के बाद विधायक मृतक के परिजनों के साथ धरने पर बैठ गये. करीब दो घंटे धरने पर बैठे रहे तब जाकर अस्पताल प्रबंधन ने शव सौंपने की बात कही और शव को सौंप दिया.

Related Articles

Back to top button