
Jamshedpur : रविवार को परसुडीह क्षेत्र के बावनगोड़ा छठ तालाब के पास दो लोगों को अपराधियों ने गोली मार दी. इस घटना में गोली लगने से किशोर सिंह सरदार नामक व्यक्ति घायल हो गया जबकि दूसरे का पता नहीं चल पा रहा है. पैर में गोली लगने से दूसरा व्यक्ति घायल हो गया. घायल अवस्था में ही वो भाग गया.
इसे भी पढ़ें : पलामू: पुलिस महकमे में मातम, 24 घंटे में दो जवानों की मौत
हलुदबनी गांव के किशोर सिंह सरदार उर्फ चितूर को बायें और पेट में गोली लगने से वो बुरी तरह से जख्मी हो गया. पुलिस का कहना है कि दूसरे किसी को गोली नहीं लगी है. जबकी स्थानीय लोगों ने कहा की पैर में गोली लगने से एक व्यक्ति घायल अवस्था में भागते हुए गया है.
इसे भी पढ़ें : मनोज तिवारी का आरोप आप विधायक ने मुझे गोली मारने की दी धमकी, अमानतुल्लाह का इनकार
बस्ती के लोगों ने पुलिस को सूचना दी
चितूर का इलाज टीएमएच के डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है. जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. चितूर ने बताया कि जैसे ही उसे गोली लगी उसने अपने एक दोस्त बिल्लू को फोन किया और घटना की जानकारी दी. बिल्लू ऑटो ड्राइवर है. वो ऑटो चला रहा था जिसके कारण वो आस पास नहीं था. बिल्ली ने दूसरे दोस्त जीतू सिंह को घटनास्थल पर भेजा. जीतू जब घटनास्थल पर गया तो देखा कि चित्तूर घायल अवस्था में पड़ा है. लेकिन तबतक बस्ती के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी थी. पुलिस मौके पर पहुंची और उसे टीएमएच ले जाया गया.
इसे भी पढ़ें : राज बब्बर के बयान पर शाह का पलटवार, नक्सलवाद पर अपना रूख स्पष्ट करें राहुल गांधी
मामला जमीन विवाद का
चित्तूर को क्यों और किसने गोली मारी उसने यह नहीं बताया. घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी लॉ एंड आर्डर आलोक कुमार टीएमएच पहुंचे. घायल से आलोक कुमार की बात नहीं हो पाई लेकिन उन्होंने बताया कि गोली जमीन विवाद में चली है. अस्पताल पहुंचे उसके भाई गंभीर सिंह सरदार ने बताया कि उसे भी नहीं पता कि क्यों और किसने गोली चलाई है. वहीं दोस्त भी कुछ सही जानकारी नहीं दे रहे थे.




