
Jamshedpur : वैसे तो शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक है लेकिन जमशेदपुर शहर में इसके शौकीनों की तादाद भी ज्यादा है, जिसका फायदा उठाते हुए इस कारोबार से जुड़े लोग ज्यादा कमाने के चक्कर मे इसमें मिलावट करने से भी परहेज नही करते. ऐसी शिकायत अक्सर सामने आती रहती है. ऐसी ही एक शिकायत बीते दिन आबकारी विभाग को मिलने के बाद सोनारी में छापेमारी की गई और कई पेटी शराब जब्त कर जांच के लिए ले आयी. हालांकि दुकान संचालक और आबकारी विभाग की साठ गांठ से दुकान को क्लीन चिट दे दिया गया. इधर दूसरे दिन एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें दुकान में रखे कुछ पेटियों में पानी मिला हुआ शराब दिखाई दे रहा है. इस वीडियो में कर्मचारी कबूल करता है कि फील्ड मैनेजर के कहने पर पानी मिलाया जाता है और इसके लिए प्रति दुकान 15 सौ हर एक दिन वसूल करता है.
इस मामले को लेकर कोल्हान उत्पाद आयुक्त अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि शिकायत मिलने पर टीम छापामारी करती है बीते दिन शराब को भी जब्त किया गया लेकिन जांच में शराब में कोई खामी नही मिली उन्होंने यह भी कहा कि दूसरे जिले के एजेंसी द्वारा जमशेदपुर में काबिज होने के लिए इस तरह के साजिश रची जा रही है बावजूद विभाग शिकायत पर नजर बनाए रखी हुई है. अगर वायरल वीडियो सही है तो यह सरासर विभाग की लापरवाही को उजागर करता है. वैसे न्यूज़ विंग वायरल वीडियो का पुष्टि नही करता है.




