
Islamabad : पाकिस्तान की सेना ने बुधवार को अपने बयान से पलटते हुए कहा कि उसने ‘मात्र एक’ भारतीय पायलट को गिरफ्तार किया है. इससे पहले उसने कहा था कि भारतीय वायुसेना के दो पायलट उसकी हिरासत में है. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा, “पाकिस्तानी सेना की हिरासत में मात्र एक है. विंग कमांडर अभिनंदन के साथ सैन्य आचारनीति के मानकों तहत बर्ताव किया जा रहा है.”
In response to PAF strikes this morning as released by MoFA, IAF crossed LOC. PAF shot down two Indian aircrafts inside Pakistani airspace. One of the aircraft fell inside AJ&K while other fell inside IOK. One Indian pilot arrested by troops on ground while two in the area.
— Maj Gen Asif Ghafoor (@OfficialDGISPR) February 27, 2019
इससे पहले गफूर ने दावा किया था कि भारतीय वायुसेना के दो पायलटों को गिरफ्तार किया गया है. एक पायलट घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि एक अन्य पायलट को कोई चोट नहीं आई है. इधर, नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान की वायुसेना ने भारत में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, लेकिन उनकी कोशिशों को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया गया. हालांकि कार्रवाई में एक भारतीय पायलट ‘लापता’ है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि पाकिस्तान के मुताबिक भारतीय वायुसेना का एक पायलट उनकी हिरासत में है. “हम इसकी पड़ताल कर रहे हैं.”




