GarhwaKhas-Khabar

#Garhwa: सोन नदी में नहाने गये सात युवक डूबे, तीन की मिली लाश-बाकियों की तलाश जारी

Garhwa: पलामू प्रमंडल के गढ़वा जिले में शनिवार सुबह हादसे में डूबकर तीन युवकों की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि सोन नदी में नहाने के दौरान सात युवक डूब गए. फिलहाल तीन युवकों की लाश मिली है. वहीं  लापता युवकों की खोजबीन की जा रही है. चार अभी भी लापता हैं.

इसे भी पढ़ेंःआपकी परेशानी की आवाज बनेगा न्यूज विंग 

सात युवक डूबे, तीन का मिला शव

घटना के बाद से गांव में चीत्कार मचा है. लापता और मृत युवकों के परिजन दहाड़ मार कर रो रहे हैं. घटना गढ़वा जिले के केतार थाना क्षेत्र के डुमरसोत घाट की है. जहां शनिवार सुबह सोन नदी में नहाने गए सात युवक सोन नदी के गहरे पानी में डूब गए. उनके कपड़े किनारे पर पड़े मिले.

उधर इस घटना के बाद से पूरे गांव में चीत्कार मचा हुआ है. स्थानीय गोताखोरों के द्वारा उनकी खोजबीन की जा रही है. मृत युवकों की पहचान की जा रही है. लॉकडाउन के कारण कोई काम नहीं रहने के कारण सभी युवक सोन नदी में नहाने गए थे.

इसे भी पढ़ेंःUP के औरैया में ट्रक व मजदूरों से भरी DCM में टक्कर, 24 की मौत, कई घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन युवाओं का शव बरामद किया गया है- उनमें अंकित मिश्रा 21 वर्ष, नीरज मिश्रा 27 वर्ष, अश्विनी कुमार दुबे 24 वर्ष शामिल है. जबकि लपाता युवकों में राजन दूबे, ब्रजेश सिंह, आलोक मिश्रा, पिंकू मिश्रा का नाम बताया जा रहा है. सभी की तलाश जारी है. सभी युवा डुमरसोता गांव के ही निवासी बताए जाते हैं. मौके हरिहरपुर थाना क्षेत्र की पुलिस पहुंच चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button