2nd LeadJharkhandLead NewsNEWS

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह का न्योता, मोरहाबादी में 4 सितंबर को होगा दही हांडी कार्यक्रम

श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति मोरहाबादी के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर 3 और 4 सितंबर को होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति, मोरहाबादी के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस वर्ष 3 सितंबर 2026 को बाल गोपाल और 4 सितंबर 2026 को मोरहाबादी मैदान में दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता, भजन संध्या और रासलीला का आयोजन किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को इन कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

समिति के अनुसार, हर वर्ष की तरह इस बार भी जन्माष्टमी के अवसर पर बाल गोपाल कार्यक्रम, दही हांडी प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी चल रही है।

मुलाकात के दौरान समिति के मुख्य संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद, अध्यक्ष विनोद गोप, संरक्षक डॉ. राजेश गुप्ता और डॉ. कुमार राजा, सचिव रोहित सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राहुल किट्टू सिंह, महासचिव मनोज गुप्ता और संयुक्त सचिव नरेंद्र सिंह समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button