
Jamshedpur: अलग-अलग थाना क्षेत्र से दो युवकों का शव बरामद हुआ है. एक युवक की शिनाख्त हो गयी है जबकि दूसरे की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो पायी है.
पहला मामला परसुडीह थाना क्षेत्र का जबकि दूसरा मामला बिरसानगर थाना क्षेत्र का है. दोनों मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.
इसे भी पढ़ें- कोरोना टेस्ट कब कराये, जानें क्या है नयी स्टडी का दावा
पत्थर से कुचकर युवक की हत्या
परसुडीह थाना क्षेत्र में मिले शव के सिर और चेहरे पर पत्थर से वार के निशान मिले हैं. शव की सूचना के बाद परसुडीह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गयी है. घटना थाना क्षेत्र के प्रमथनगर इलाके की है जहां युवक का शव खेत में पड़ा मिला युवक की पहचान परसुडीह के सोपोडेरा निवासी 20 वर्षीय शिवचरण सरदार के रूप में की गयी है. फिलहाल, पुलिस हत्या के कारणों और हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है.
इसे भी पढ़ें- आरक्षण किसी का मौलिक अधिकार नहीं : NEET में 50 फीसदी रिजर्वेशन मामले में SC की अहम टिप्पणी
बिरसानगर में बरामद हुआ युवक का शव
बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुदलूंग में भी एक युवक की शव मिला. युवक की शिनाख्त नहीं हो पायी है. इस संबंध में पुलिस की कार्रवाई जारी है. जानकारी के मुताबिक, युवक का शव दो से तीन दिन पुराना है. बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों को दुर्गंध आ रही थी.
जब जांच की गयी तो शव के बारे में पता चला. फिर इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है. वहीं यह भी माना जा रहा है कि युवक की हत्या कहीं और करने के बाद उसके शव को यहां लाकर फेंक दिया गया.
इसे भी पढ़ें- CoronaEffect: आर्थिक तंगी के बीच उत्तराखंड सरकार ने नई भर्तियों और इंक्रीमेंट पर लगायी रोक




