JamshedpurJharkhandSports

जमशेदपुर के नवल टाटा हॉकी एकेडमी में 2nd Hockey India Junior Men’s Academy National Championship-2022 शुरू

पहले दिन हुए 12 मुकाबले, नवल टाटा एकेडमी, नामधारी इलेवन और साई एकेडमी ने बड़ी जीत के साथ शुरू किया अभियान

Jamshedpur : हॉकी इंडिया के सहयोग से दूसरी हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष अकादमी राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2022 (2nd Hockey India Junior Men’s Academy National Championship-2022)) बुधवार को नवल टाटा हॉकी अकादमी (एनटीएचए) जमशेदपुर में शुरू हुई. 20 अप्रैल से एक मई तक होने वाली इस चैंपियनशिप में 31 टीमें भागीदारी कर रही हैं. टूर्नामेंट में 550 से ज्यादा खिलाड़ी और हॉकी इंडिया के अधिकारी शामिल होंगे. मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी के  समीर दाद, ओलंपियन और अर्जुन अवार्डी जैसे प्रसिद्ध ओलंपियन सहित 100 से अधिक कोच और प्रशिक्षण कर्मचारी और राउंड ग्लास पंजाब हॉकी अकादमी के राजेंद्र सिंह भी राष्ट्रीय चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे.

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ने किया उदघाटन

उद्घाटन समारोह के दौरान हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र निंगोमबम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की. उन्होंने टीमों और अधिकारियों का स्वागत किया और एनटीएचए की अत्याधुनिक सुविधाओं की प्रशंसा की. यह भी कहा कि वह भविष्य में अकादमी द्वारा कई और चैंपियनशिप आयोजित करने की उम्मीद कर रहे हैं. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष और हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने खिलाड़ियों को चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दीं. मौके पर हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, सचिव विजय शंकर सिंह आदि मौजूद थे.

पहले दिन 12 टीमों के बीच हुआ मुकाबला

चैंपियनशिप के पहले दिन कुल 12 टीमों के बीच मुकाबला हुआ. इस दौरान खेले गये पहले मैच में नामधारी इलेवन ने जय भारत हॉकी एकेडमी को 12-0 से हरा दिया. दूसरे मैच में सेल हॉकी एकेडमी ने गुमानेहरा राइजर्स एकेडमी को 4-2 से मात दे दी. तीसरे मुकाबले में साई एकेडमी ने मालवा हॉकी एकेडमी को 18-2 के भारी अंतर से हरा दिया. चौथे मैच में आर्मा ब्वॉयज स्पोट्र्स एकेडमी ने हुबली हॉकी एकेडमी को 19-00 के अंतर से पराजित कर दिया. इसके बाद पांचवें मैच में नेवल टाटा हॉकी एकेडमी ने भाई बेहलो हॉकी एकेडमी को 10-0 के अंतर से परास्त किया. वहीं छठें मुकाबले में वी राजा हॉकी एकेडमी ने बेरार्र हॉकी एकेडमी को 2-0 से हरा दिया. गौरतलब हो कि चैंपियनशिप में 8 समूह को बांटा गया है. प्रत्येक समूह में 4 टीमें शामिल हैं. मैच की अवधि 60 मिनट की है. जिसमें प्रत्येक 15 मिनट के 4 क्वार्टर शामिल है. मैच लीग-कम-नॉकआउट प्रारूप में खेले जायेंगे. वहीं ग्रुप स्टेज में मैच लीग प्रारूप के अनुसार खेले जायेंगे. प्रत्येक ग्रुप से जीतने वाली एक टीम क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी, जिसके बाद नॉकआउट चरण शुरू होगा.

इसे भी पढ़ें – Ghatshila Accident: जमशेदपुर से घाटश‍िला जा रही कार ने साइक‍िल सवार को कुचला, हालत गंभीर

Related Articles

Back to top button