
Chaibasa: पश्चिम सिंहभूम जिला में पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल अभियान से नक्सलियों में बौखलाहट है. यही कारण है कि वे अब ग्रामीण इलाकों में पोस्टरबाजी करके ग्रामीणों को धमका रहे हैं. यही कारण है कि नक्सली गांव-गांव में पर्चा बांटकर हर गांव से 10-10 युवक युवती की मांग कर रहे हैं ताकि संगठन को मजबूत किया जा सके. यही कारण है कि ग्रामीण इलाकों में डर का माहौल है.
ये भी पढ़ें- मनरेगा योजनाओं में भ्रष्टाचार में लिप्त दो BDO पर कार्रवाई के प्रस्ताव पर CM की हरी झंडी
दरअसल, लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूर वापस घर लाटे हैं. नक्सली बाहर से घर लौटे युवकों का टारगेट किया हुआ है ताकि वे संगठन से जुड़ सकें और उनके लिए काम कर सकें. यही कारण है कि नक्सली ग्रामीण इलाके पर्चे बांट रहे हैं. इस बाबत वे ग्राम प्रधान, मुंडा और डाकुआ को संबोधित करते हुए पत्र जारी किया है.
ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना
पर्चे सामने आने के बाद ग्रामीण दहशत में हैं और डरे हुए हैं. नक्सलियों को फरमान के बाद ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस सक्रीय हो गई है और जांच कर रही है.
नक्सलियों के खिलाफ FIR
पोस्टरबाजी के बाद पुलिस ने गोइलकेरा में 19 नक्सलियों और टोंटो प्रखंड में पोस्टरबाजी को लेकर 10 नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. गौरतलब है कि गोइलकेरा और टोंटो इलाके के ग्रामीण इलाके में प्रतिबंधित भाकपा माओवादियों द्वारा हस्तलिखित पर्चा फेंका गया था. इस पर्चे का माध्यम से नक्सली ग्रामीणों को डरा-धमका रहे हैं और संगठन में जुड़ने के लिए मजबूर कर रहे हैं.
परिणाम भुगतने की चेतावनी
पर्चा में नक्सलियों ने ग्रामीणों को धमकी दी है कि अगर वे संगठन से नहीं जुड़ेंगे तो इसके गंभीर परिणाम भूगतने को तैयार रहें. नक्सलियों ने हर गांव से 10-10 युवक-युवतीयों को संगठन में भर्ती के लिए मांगा है. इसमें पुलिस ने प्रतिबंधित भाकपा माओवादी प्रशांत बोस, मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, सुरेश मुंडा, कांडे, अनिता समेत अन्य संगठन के नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
ये नक्सलियों की बौखलाहट है
इस बाबत जह एसपी इन्द्रजीत माहथा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये नक्सलियों की बौखलाहत है. यही कारण है कि ग्रामीण इलाकों में पर्चे फेंककर धमका रहे हैं. एसपी ने आम नागरिकों, मुंडा, डाकुआ से अपील किया कि वे लोग उनके बहकावे में न आए. पुलिस नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और उनके खिलाफ अभियान जारी है.




