National

जम्मू : भद्रवाह में गोलीबारी में एक की मौत, भड़की हिंसा, लगाया गया कर्फ्यू 

Bhaderwah / Jammu : जम्मू कश्मीर की भद्रवाह घाटी में गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु के पश्चात भड़की हिंसा को देखते हुये गुरूवार को कर्फ्यू लगा दिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि इस गोलीबारी का कारण क्या था. इस घटना में मारे गए नईम के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसे गौरक्षकों की हिंसा का शिकार होना पड़ा है.

हालांकि घटना में शामिल दूसरे पक्ष का कहना है कि उन्होंने गोली तब चलाई जब उन्होंने पाया कि बुधवार रात दो लोग संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे है.

इसे भी पढ़ें –  #पुलवामा हमलाः मुख्यमंत्री शहीदों का करते हैं अपमान और खुद को राष्ट्रभक्त कहते हैं

वाहनों में लगायी आग

घटना के तुरंत बाद नईम के परिजनों ने भद्रवाह थाने पर हमला करके पांच वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया और तीन वाहनों में आग लगा दी. पुलिस ने भीड़ पर नियंत्रण करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसूगैस के गोले छोड़े.

जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक एम के सिन्हा ने बताया कि एक नईम नाम का शख्स चतेरगाला की तरफ से आ रहा था और जब वह नलटी इलाके में पहुंचा तो उसकी हत्या कर दी गई और दूसरा व्यक्ति छर्रे (गोलीबारी से) लगने से घायल हो गया.

इसे भी पढ़ें – NEWS WING IMPACT: जांच दल पहुंचा पीड़ित ईसाई परिवारों से मिलने, ग्रामसभा के फैसलों को किया निरस्त, लौटायी जायेगी जमीन और मिलेगा राशन

कस्बे में लगा कर्फ्यू 

उन्होंने कहा कि स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है. कस्बे में कर्फ्यू लगा दिया है. पुलिस ने इस मामले की संबंध में सात लोगों को हिरासत में लिया है. इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं. भद्रवाह को सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील इलाका माना जाता है.

Related Articles

Back to top button