National

जम्मू कश्मीरः त्राल में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में हिजबुल के दो आतंकी ढेर

Shrinagar: जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच एक मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये. सैन्य सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. सोमवार शाम से त्राल में शुरू हुए मुठभेड़ में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया. बताया जा रहा है कि मारे गये आतंकी हिजबुल मुजाहिद्दीन से जुड़े थे. मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों के घर को उड़ा दिया. दोनों की लाश मिल गई है. सुरक्षाबलों ने इनके पास से राइफल समेत कई हथियार भी बरामद किए हैं.

इसे भी पढ़ेंःअडाणी को लाभ पहुंचाने के लिए एक खास क्षेत्र को स्पेशल इकोनामिक जोन घोषित कर दिया

गौरतलब है कि सुरक्षाबलों को त्राल के रेशी मोहल्ले में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद 42 राष्ट्रीय राइफल्स, 180 बटालियन सीआरपीएफ और एसओजी की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की. जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी आतंकियों पर जवाबी कार्रवाई की.

इसे भी पढ़ेंःआर्थिक मोर्चे पर भारत को झटका देने की तैयारी में अमेरिका, वापस ले सकता है जीएसपी सुविधा

पूरी रात चले इस एनकाउंटर में मंगलवार सुबह दो आतंकियों को मार गिराया गया है. खबर है कि मुठभेड़ में ढेर हुए दोनों आतंकी त्राल के ही रहने वाले थे. इरफान अहमद और अदफार फयाज के तौर पर इनकी पहचान हुई है. फिलहाल, सुरक्षाबल अभी इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. इधर मुठभेड़ की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए थे. जिन्हें सुरक्षाबलों ने खदेड़ दिया.

इसे भी पढ़ेंःपाकिस्तान ने नहीं लौटाये अभिनंदन की पिस्तौल और जरूरी कागजात

Related Articles

Back to top button