Corona_UpdatesDeoghar

101 वर्ष के बुजुर्ग ने लिया कोविड का टीका

Deoghar: जिले में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन को लेकर सभी प्रखंडो में कोविड टीकाकरण कैंप का लगा कर लोगो को निःशुल्क टीका दिया जा रहा है. इस कड़ी में रविवार को देवीपुर प्रखंड निवासी 101 वर्ष के बुजुर्ग छोटा जगदीश महतो ने अपनी इच्छा से कोविड का टीका लगवा कर समाज को स्वस्थ व सुरक्षित रहने का संदेश दिया.

 

साथ ही ग्रामीणों को संक्रमण के रोकथाम हेतु कोविड का टीका लगवाने हेतु प्रेरित किया गया.मौके पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जिलावासियों से आग्रह किया कि टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़ कर सभी भाग लें एवं जिला प्रशासन का सहयोग करें. गांव हो या शहर अपने प्रियजनों को टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करें और एक जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाए, ताकि जिले में शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूर्ण किया जा सके.
कोरोना संक्रमण के खतरे से बचने के लिए वैक्सिनेशन सुरक्षा कवच है. वर्तमान में सबसे महत्वपूर्ण है कि अपने साथ अपने परिवार की स्वास्थ्य सुरक्षा का विशेष रूप से ख्याल रखें और कोविड का टीका अवश्य रूप से लगवाना सुनिश्चित करें.

इसे भी पढ़ें :भाजपा ने गवर्नर से लगायी गुहार, कहा- TAC पर सरकार के असंवैधानिक निर्णय को करें खारिज 

Related Articles

Back to top button