Read Next
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
18/11/2025
एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर हिडमा और उसकी पत्नी हुई ढेर
17/11/2025
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखंड पवेलियन में लाइव तसर सिल्क डेमो ने खींचा आगंतुकों का ध्यान
15/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की रिकॉर्ड जीत पर बोले पीएम मोदी, बिहार ने गर्दा उड़ा दिया
13/11/2025
सुप्रीम कोर्ट का झारखंड सरकार को निर्देश, सारंडा वन क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य के रूप में करें अधिसूचित
Back to top button
Srinagar : जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. सेना के एक अधिकरी ने इसकी जानकारी दी.
सैन्य अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के हिन्दसीतापुर इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद इलाके की घेराबंदी की गई और तलाशी अभियान चलाया गया.
इसे भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर : मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, हथियार व अन्य सामान बरामद
हथियार व अन्य सामान बरामद
उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने उन पर गोलबारी कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई. सुरक्षा बलों ने भी आतंकियों के गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया. गोलीबारी से आतंकी भाग खड़े हुए.
पुलिस ने गोलीबारी खत्म होने के बाद जब घटनास्थल का जायजा लिया तो दो आतंकियों को ढेर पाया. अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और अन्य सामग्री बरामद की गई है.
अधिकारी का कहना है कि फिलहाल इलाके में सर्च अभियान जारी है. वहीं मारे गए दोनों आतंकियों की पहचान नहीं हो सकी है.
इसे भी पढ़ें- फेज 6 इलेक्शन : राष्ट्रपति समेत शीला दीक्षित, गौतम गंभीर व हर्षवर्धन ने सुबह-सुबह डाले वोट