Read Next
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
18/11/2025
एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर हिडमा और उसकी पत्नी हुई ढेर
17/11/2025
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखंड पवेलियन में लाइव तसर सिल्क डेमो ने खींचा आगंतुकों का ध्यान
15/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की रिकॉर्ड जीत पर बोले पीएम मोदी, बिहार ने गर्दा उड़ा दिया
13/11/2025
सुप्रीम कोर्ट का झारखंड सरकार को निर्देश, सारंडा वन क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य के रूप में करें अधिसूचित
Back to top button
New Delhi : देश में हो रहे आम चुनाव के छठे चरण में राष्ट्रीय राजधानी की सभी सातों सीटों पर रविवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया और मतदान केंद्रों पर वोटरों की कतारें देखी गईं. देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में बने मतदान केंद्र पर रविवार को अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.
कोविंद ने पत्नी सविता के साथ मतदान किया. गौरतलब है कि जुलाई 2017 में भारत का राष्ट्रपति बनने के बाद यह पहला मौका है जब कोविंद ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है.
दिल्ली की सीटों से पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर अहम चेहरे हैं. सुबह-सुबह मतदान करने वालों में दीक्षित, माकन, हर्षवर्धन, गंभीर और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) रामलाल शामिल रहे.
इसे भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर : मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, हथियार व अन्य सामान बरामद
ईवीएम में खराबी के लगे आरोप
चांदनी चौक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जेपी अग्रवाल के बेटे मुदित अग्रवाल ने मटिया महल और बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्रों के कुछ मतदान केंद्रों में ईवीएम में खराबी का आरोप लगाया. तिलक नगर से ‘आप’ के विधायक जरनैल सिंह ने भी ट्वीट करके एक मतदान केंद्र में ईवीएम में खराबी का आरोप लगाया.
उन्होंने ट्वीट किया कि पश्चिम दिल्ली की विधानसभा संख्या 29 (तिलक नगर) में मतदान केंद्र 27 में एक ईवीएम सुबह से काम नहीं कर रही है. उन्होंने अपना ट्वीट चुनाव आयोग को टैग किया और जल्द से जल्द इसे ठीक करने की गुजारिश की.
इसे भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019 : झारखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, 67 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा…
राजधानी दिल्ली में 1.43 करोड़ मतदाता
राजधानी में 1.43 करोड़ मतदाता हैं जिनसे से 78,73,022 पुरुष और 64,42,762 महिलाएं एवं 669 थर्ड जेंडर शामिल हैं. दिल्ली में 18-19 साल के 2,54,723 मतदाता हैं. 40,532 दिव्यांग मतदाता हैं जिन्हें घर से मतदान केंद्र लाने और फिर घर तक छोड़ने की सुविधा मिलेगी.
ये मतदाता 164 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिनमें 18 महिलाएं शामिल हैं.
सात लोकसभा क्षेत्रों में 13,819 मतदान केंद्र बनाएं गए हैं. 70 में से हरेक विधानसभा क्षेत्र में एक आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है. इसमें से 17 मतदान केंद्रों पर सिर्फ महिला कर्मचारियों को तैनात किया गया है.
523 मतदान स्थलों की पहचान संवेदनशील के तौर पर की गई है और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस, होम गार्ड और अर्द्धसैनिक बलों के 60,000 कर्मियों को तैनात किया किया गया है. मतदान शाम छह बजे तक चलेगा.
इसे भी पढ़ें- रांची बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम घोषित, एसपी अग्रवाल बने अध्यक्ष
ये उम्मीदवार हैं मैदान में
दिल्ली में प्रमुख उम्मीदवारों में कांग्रेस से उत्तर पूर्वी दिल्ली से भूतपूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, पूर्वी दिल्ली से पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली, नई दिल्ली से पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन और दक्षिण दिल्ली से बॉक्सर विजेंद्र सिंह शामिल हैं.
तो भाजपा की ओर से प्रमुख उम्मीदवारों में चांदनी चौक से केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, पूर्वी दिल्ली से भूतपूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी शामिल हैं.
वहीं आम आदमी पार्टी की ओर से अहम उम्मीदवारों में उत्तर पूर्वी दिल्ली से दिलीप पांडे और पूर्वी दिल्ली से आतिशी शामिल हैं.
उल्लेखनीय है कि पिछली बार सभी सातों सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी. साल 2014 के चुनाव में 65.07 प्रतिशत मतदान हुआ था.