National

जम्मू-कश्मीर : शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

Srinagar : जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के नरवानी इलाके में आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी.

इसे भी पढ़ेंःआवास योजना का हाल बेहाल, झारखंड में 2022 तक गरीबों के लिए बनाने हैं 1,67,359 आवास, बने हैं मात्र 73,864

तलाशी के दौरान आतंकियों ने चलाई गोली

इस सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने शुक्रवार सुबह इलाके को घेर लिया और तलाश अभियान शुरू किया. उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल आतंकवादियों की तलाश कर रहे थे तभी आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं.

इसे भी पढ़ेंःइंदिरा गांधी के बाद बजट पेश करने वाली देश की दूसरी महिला होंगी निर्मला सीतारमण

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ जारी है और अभी तक दोनों ओर से किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है. अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी का इंतजार है.

Related Articles

Back to top button