
Srinagar : जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकी हमले में 6 नागरिकों के घायल होने की खबर है. जानकारी के अनुसार आतंकियों ने बस अड्डे पर सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंका था. इस हमले के बाद सुरक्षाबल इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों के तलाश में छापे मार रहे हैं. जान लें कि राज्य में Article 370 हटाने के बाद से ही आतंकियों पर सुरक्षाबलों से शिकंजा कस दिया है. आतंकवादी अब आम लोगों को भी निशाना बना रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : #PMModi से मिले 28 #EuropeanCountries के सांसद, 29 अक्टूबर को कश्मीर का दौरा करेंगे
सीआरपीएफ की 179वीं बटैलियन मौके पर पहुंची
कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार आतंकवादियों ने सोपोर में बस स्टैंड पर आम नागरिकों पर ग्रेनेड फेंका. ग्रेनेड हमले में 6 सिविलियंस जख्मी हुए हैं. अधिकारियों ने बताया कि घायलों में एक की हालत गंभीर है. उसे श्रीनगर के एक अस्पताल में रेफर किया गया है.
बाकी घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. इस घटना के बाद सीआरपीएफ की 179वीं बटैलियन मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया. आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बल ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
बता दें कि राज्य में आर्टिकल 370 हटाने के बाद से ही आतंकियों पर सुरक्षाबलों से शिकंजा कस दिया है. आतंकवादी अब आम लोगों को भी निशाना बना रहे हैं. यह हमला ऐसे वक्त में हुआ है जब एक दिन बाद ही यूरोपियन यूनियन की संसद का एक प्रतिनिधिमंडल जम्मू-कश्मीर दौरे पर जाने वाला है.
इसे भी पढ़ें : #PMModi के विमान को अपने हवाई क्षेत्र से उड़ान नहीं भरने देगा पाक, भारत ने #ICAO में मुद्दा उठाया
शनिवार शाम आतंकियों के हमले में सीआरपीएफ के 6 सुरक्षाकर्मी घायल हो गये थे
इससे पहले श्रीनगर के करन नगर इलाके में शनिवार शाम आतंकियों के हमले में सीआरपीएफ के 6 सुरक्षाकर्मी घायल हो गये थे. हमला शाम करीब 7 बजे हुआ. घायल हुए सुरक्षाकर्मी सीआरपीएफ की 144वीं बटालियन के थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार यह हमला उस समय हुआ जब सीआरपीएफ की टीम एक चेक पॉइंट पर मौजूद थी. ग्रेनेड के फटने के कारण घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी थी.
इसे भी पढ़ें : अमेरिकी सेना ने #ISIS सरगना #AbuBakrAlBaghdadi को ढेर कर दिया, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी जानकारी




