
Shrinagar: जम्मू कश्मीर में आतंक के खिलाफ सेना का अभियान जारी है. अनंतनाग में शनिवार सुबह तड़के से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जो खबर लिखे जाने तक जारी है.
खबर है कि अनंतनाग जिले के नौगाम शाहबाद में सुरक्षाबलों ने 2 से 3 आतंकियों को घेर लिया है. बताया जा रहा है कि इनमें से एक आतंकी को सेना के जवानों ने मार गिराया है. हालांकि, फिलहाल उसका शव बरामद नहीं हो सका है.
इसे भी पढ़ेंःदर्द ए पारा शिक्षक: मानदेय के भरोसे घर नहीं चलता, बच्चों को पढ़ाने के बाद मास्टर साहब आटो चलाते हैं
जैश का आतंकी ढेर
खबर है कि इस मुठभेड़ में मारे गये आतंकी की पहचान मोहम्मद इक़बाल के तौर पर हुई है, जो जैश का आतंकी था. फिलहाल दोनों तरफ से फायरिंग जारी है.
बताया जा रहा है कि इलाके के आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षाबलों की ज्वाइंट टीम ने ऑपरेशन शुरू कर इलाके को घेर लिया है. इस दौरान मुठभेड़ शुरू हो गयी.
बता दें कि इस साल जम्मू और कश्मीर में भारतीय सुरक्षाबलों ने 6 जून तक 100 से ज्यादा आतंकियों को ढेर किया है. वहीं साल 2018 में 254 आतंकियों का खात्मा किया गया था.
इसे भी पढ़ेंःममता बनर्जी का बर्ताव उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की याद दिलाता है : गिरिराज




