National

जम्मू-कश्मीर : गृह मंत्री अमित शाह की एनएसए अजीत डोभाल और गृह सचिव राजीव गौबा के साथ मीटिंग

NewDelhi :  जम्मू-कश्मीर में जारी हलचल के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज  रविवार को सिक्यॉरिटी के मुद्दे पर उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं.  खबर है कि बैठक में अमित  शाह के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और गृह सचिव राजीव गौबा,आईबी प्रमुख अरविंद कुमार, रॉ प्रमुख सामंत गोयल भी मौजूद हैं.  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह के कश्मीर दौरे की भी खबर आ रही है.  कहा जा रहा है कि संसद सत्र खत्म होते ही वह तीन दिन के कश्मीर दौरे पर जायेंगे.   गृह मंत्री का कश्मीर दौरा 8 से 10 अगस्त तक का हो सकता है

इधर  केंद्र सरकार ने अचानक सोमवार को कैबिनेट मीटिंग भी बुलायी है. मीटिंग प्रधानमंत्री आवास पर सुबह 9:30 बजे होगी. जान लें कि आम तौर पर कैबिनेट मीटिंग बुधवार को होती है, लेकिन यह कैबिनेट मीटिंग अचानक बुलायी गयी  है. इसे लेकर राजनीतिक गलियाकों में कई तरह के कयास लग रहे हैं.

इसे भी पढ़ें – जम्मू-कश्मीरः बाहरी छात्रों को घाटी छोड़ने का निर्देश, सामान जमा कर रहे लोग

केंद्र सरकार राज्य में कुछ बड़ा प्लान कर रही है

जान लें कि राज्य सरकार ने कुछ दिन पहले सुरक्षा का हवाला देते हुए अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों को तत्काल कश्मीर से लौटने की अडवाइजरी जारी की थी.  तब से ही कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं. पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती  को अंदेशा  है कि केंद्र सरकार राज्य में कुछ बड़ा प्लान कर रही है.  हालांकि राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने इसे केवल सुरक्षा की दृष्टि से उठाया गया कदम करार दिया था.

इस बीच सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार संसद सत्र दो दिन और बढ़ाने पर विचार कर रही है.   सत्र पूरा होने में अभी दो दिन बाकी है,  जबकि अब कोई बड़ा बिल भी सदन में पेश नहीं किया जाना है. खबर है कि केंद्र सरकार ने सभी एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा  है.  इसके अलवा जम्मू-कश्मीर में तैनात सशस्त्र बलों की  छुट्टियां रद्द कर दी गयी हैं और जिन लोगों छुट्टी दी गयी है, उन्हें भी स्टैंडबाइ मोड में तैयार रहने को कहा गया है. विपक्ष सोमवार को यह मुद्दा संसद में उठा सकता है.  कहा जा रहा है कि  विपक्ष सरकार से इस मामले पर जवाब मांगेगा.

इसे भी पढ़ें – अमेरिकाः टेक्सास के शॉपिंग मॉल में युवक ने अंधाधुंध गोलियां चलायीं, 20 की मौत

Related Articles

Back to top button