
Bengaluru: कर्नाटक के सीएम कुमारस्वामी बुधवार को अपने कैबिनेट का विस्तार करेंगे. कांग्रेस और जेडीएस की गठबंधन वाली सरकार में काफी मंथन के बाद मंत्रीमंडल का स्वरुप तय हो गया है. कुमारस्वामी कैबिनेट में कांग्रेस कोटे से 22 मंत्री और जेडीएस के 12 मंत्री होंगे. हालांकि सभी मंत्री बुधवार को शपथ नहीं लेंगे. खबर है कि बुधवार को कांग्रेस के 17 और जेडीएस के 9 मंत्री शपथ लेंगे. सूत्रों की मानें तो अभी भी कुछ मंत्रालयों को लेकर दोनों पार्टियों में खींचतान जारी है.
इसे भी पढ़ेंःरुठे सहयोगियों को मनाने में जुटी भाजपा, शिवसेना प्रमुख से कल शाह करेंगे मुलाकात
कांग्रेस कोटे से संभावित मंत्री
कर्नाटक में कांग्रेस कोटे से डीके शिवकुमार, आरवी देशपांडे, केजे जॉर्ज, केबी गौड़ा, राजशेखर पाटिल, शिवानंद पाटिल, प्रियांक खड़गे, रमेश जाराकिहोली, यूटी खाडर, जमीर अहमद, वेंकटारमप्पा, पुत्तरंगा शेट्टी, शिवशंकर रेड्डी, तुकाराम, शंकर, जयमाला मंत्री हो सकते हैं. खबर है कि कांग्रेस को गृह, स्वास्थ्य, राजस्व और कृषि जैसे विभाग मिलेंगे. वहीं, जेडीएस को वित्त, आबकारी, पीडब्ल्यूडी आदि विभाग मिलेंगे. सूत्रों के मुताबिक दोनों पार्टियां कुछ विभागों को रिक्त रख सकती है. बता दें कि मंत्रालयों के बंटवारों को लेकर प्रदेश के कई नेताओं ने दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी. साथ ही कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के पद को लेकर भी चर्चा हुई.
इसे भी पढ़ेंःभाजपा लालकृष्ण आडवाणी को 2019 का चुनाव भी लड़ायेगी!
गौरतलब है कि 12 मई को कर्नाटक विधानसभा के नतीजे आने के बाद कांग्रेस-जेडीएस ने गठबंधन किया था. वही सबसे बड़ी पार्टी होने के कारण राज्यपाल ने बीजेपी को सरकार बनाने का मौका दिया. लेकिन येदियुरप्पा ने बहुमत साबित करने से पहले ही इस्तीफा दे दिया. जिसके बाद कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन वाली सरकार बनी और कुमारस्वामी और परमेश्वर ने 23 मई को सीएम और डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




