
Shri Nagar: जम्मू-कश्मीर में आंतकियों के खिलाफ सेना का ऑपरेशन जारी है. वहीं के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में शनिवार को एक आतंकवादी मारा गया. सेना ने यह जानकारी दी.
#UPDATE: One unidentified terrorist neutralised in the encounter with security forces in Larnoo area of Anantnag, one AK-47 recovered. Search is underway. More details awaited. #JammuAndKashmir
— ANI (@ANI) October 17, 2020
इसे भी पढ़ेंः यूपीः पीलीभीत में पिकअप वैन और बस में टक्कर, सात लोगों की मौत-32 जख्मी
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों को दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के लारनू में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसेक बाद यहां शनिवार सुबह तलाशी अभियान शुरू किया गया. उन्होंने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी. जिसके बाद यह अभियान मुठभेड़ में बदल गया. गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया. अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक एके राइफल बरामद हुई है. उन्होंने बताया कि अभियान अभी जारी है. फिलहाल मारे गये आतंकी की पहचान नहीं हो पायी है.
वहीं शुक्रवार को बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. ये एनकाउंटर बडगाम के नागम चाडूरा में हुआ था, जहां दो से तीन आंतकियों के घेरे जाने की खबर थी. वहीं बुधवार को शोपियां में मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर किया था.
इसे भी पढ़ेंः जीएसटी क्षतिपूर्ति के लिए करोड़ों का कर्ज लेने के केंद्र के सुझाव को हेमंत ने किया खारिज




