Court News

बैंक ऑफ इंडिया से फ्रॉड करने के आरोपी को जेल

Ranchi : बैंक ऑफ इंडिया की जमशेदपुर स्थित टेल्को शाखा को 15 करोड़ 84 लाख 97 हजार रुपये से अधिक का चूना लगाने में संलिप्त आरोपी मेसर्स सनमास मशीन टूल प्राइवेट लिमिटेड, बेंगलुरु के संचालक त्यागराजन सुंदरा बश्यम को सीबीआइ ने गिरफ्तार कर बुधवार को सीबीआइ के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी प्रवीण उरांव की अदालत में पेश किया. जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया गया. सीबीआइ ने उक्त आरोप में आरोपी को मंगलवार को बेंगलुरु में गिरफ्तार किया. सीबीआइ बुधवार को हवाई मार्ग से उन्हें रांची लेकर पहुंची और अदालत में पेश किया. बैंक ऋण धोखाधड़ी को लेकर सीबीआइ की रांची स्थित आर्थिक अपराध शाखा ने 26 मार्च 2018 को प्राथमिकी दर्ज की थी.

इसे भी पढ़ें:Big Breaking : पंकज मिश्रा रहेंगे जेल में, कोर्ट ने 18 तक बढ़ायी न्यायिक हिरासत

आरोप है कि मेसर्स फेमिका प्रेस इंडस्ट्रीज प्रा. लि. जमशेदपुर के दो निदेशक जयराम प्रसाद सिंह एवं उसका बेटा राकेश सिंह ने कोलकाता की कंपनी ने फर्जी कागजात पर मशीन लगाने व खरीदारी करने के नाम पर मेसर्स प्रथम डील मार्क प्रा. लि. के संचालक निशिता कटियार एवं बेंगलुरु की सनमास मशीन के साथ मिल कर यह ठगी की है. ठगी की यह घटना वर्ष 2013 से 2015 के बीच की है.

जानकारी के मुताबिक आरोपितों ने बैंक से 15 करोड़ 84 लाख 95 हजार रुपये का ऋण आवंटित करा लिया. जिस उद्देश्य से ऋण लिया, उसमें निवेश न कर आरोपियों ने दूसरे मद में स्थानांतरित कर बैंक को चूना लगाया.

इसे भी पढ़ें:रांची के नगड़ी अंचल के सेम्बो मौजा की जमीन की खरीद बिक्री पर लगी रोक,जानें क्यों

Related Articles

Back to top button